फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One elderly died of corona in Panchkula, 25 newly infected

पंचकूला में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत, 25 नए संक्रमित

Wed, 20 Jan 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
One elderly died of corona in Panchkula, 25 newly infected
पंचकूला। कोरोना संक्रमण से मंगलवार को एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 25 नए मरीज सामने आए हैं। पंचकूला में संक्रमण के इन मामलों में दो मामले ऐसे भी हैं, जो सोमवार को चिह्नित किया था। यह सभी मामले पंचकूला के ही हैं। इसमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 147 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना से पिंजौर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके अलावा संक्रमण का रिकवरी रेट 96.74 फीसदी तक पहुंच चुका है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को अमरावती इनक्लेव में एक, बरवाला में चार, पिंजौैर में एक, सेक्टर-12ए में दो, सेक्टर-14 में तीन, सेक्टर-17 में दो, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-26 में तीन, सेक्टर-4 में तीन, सेक्टर-8 में एक, सेक्टर-9 में दो, टागरा हसुआ में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिले में 191 सक्रिय मामले
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,53,140 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 13,627 संक्रमण के मामले पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला में 10,383 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10,045 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 191 मामले ही सक्रिय बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed