{"_id":"65f8a1a36f621507980c2db6","slug":"one-accused-arrested-with-32-kg-of-poppy-seeds-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-110167-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 32 किलो चूरापोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 32 किलो चूरापोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने पिंजौर के मंढावाला से एक आरोपी को 32 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ दीपक मंढावाला पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को क्राइम ब्रांच-19 की टीम गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि उक्त आरोपी बद्दी ट्रक यूनियन और मंढावाला में ट्रक चालकों को चूरापोस्त सप्लाई का काम करता है।
वह शाम को बरोटीवाला मंढ़ावाला रोड पर सप्लाई करने के लिए आएगा। पुलिसकर्मी आरोपी की निगरानी करने लगे। शाम करीब साढ़े सात बजे उक्त आरोपी बिहारी काॅलोनी की तरफ से सिर पर काले रंग का थैला रखकर आता नजर आया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके थैले की तलाशी ली। थैले के अंदर से चूरापोस्त बरामद हुआ। चूरापोस्त का वजन करने पर 32 किलो 400 ग्राम हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पिंजौर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।