फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   olx

ओएलएक्स पर डील करना पड़ा भारी, खाते से निकले 11,500 रुपये

Tue, 01 Oct 2019 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
olx
पंचकूला। सेक्टर-11 निवासी गौरव गुप्ता को ओएलएक्स पर डबल बेड बेचने की डील करना भारी पड़ गया। उनके बेड संबंधी विज्ञापन अपलोड करते ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। फिर उसने बेड खरीद को बताया अमाउंट 11,500 रुपये ट्रांसफर करने को गौरव गुप्ता के पास एक क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन करने को कहा। लेकिन गौरव ने अमाउंट रिसीव करने के लिए जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया तो उनके स्वयं के बैंक खाते से 11,500 रुपये की रकम डेबिट हो गई। इसके बाद गौरव गुप्ता को उनसे ठगी का पता लगा। फिर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को वह मोबाइल नंबर बताया, जिसके माध्यम से अज्ञात आरोपी ने उनसे संपर्क किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रू-कॉलर एप पर सीताराम जी मीना के नाम से प्रदर्शित हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर किसी कमल मंडलोई का नाम सामने आया। शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed