फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana government will take action against those officer who involved in power theft

कार्रवाई की तैयारी : बिजली चोरी के खिलाफ सख्त हरियाणा सरकार, मामले में संलिप्त अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Mon, 29 Mar 2021 10:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Mar 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will take action against those officer who involved in power theft
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिजली चोरी कराने में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ अब गाज गिरने वाली है। हरियाणा सरकार की ओर से ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर लिया गया है, जो चोरी के खेल में शामिल रहे हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से पहले संबंधित अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। संभावना जताई जा रही है कि चोरी में संलिप्त अधिकारियों की संख्या दर्जनभर है। इनमें एसडीओ से लेकर जेई और निचले स्तर के कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मार्च की शुरुआत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था। करीब 1200 अधिकारियों व कर्मचारियों की 236 टीमें बनाई गई थीं। प्रदेश के 10 शहरों में लगातार तीन दिन तक छापों के बाद 2700 चोरी के मामले पकड़े थे। इन पर करीब 200 करोड़ रुपये का जुर्माना भी किया गया था। 
विज्ञापन


मुख्यरूप से उद्योगों, शॉपिंग मॉल, गेस्ट हाउस समेत अन्य संस्थानों पर छापे मारे गए थे। ज्यादातर स्थानों पर स्वीकृत लोड से अधिक लोड के आधार पर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इन मामलों में जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि कई स्थानों पर बिजली अधिकारियों की मिलीभगत से ही चोरी कराई जा रही थी। इनमें एसडीओ से लेकर जेई समेत अन्य कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। खुद सीएम मनोहर लाल ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए ऐसे अधिकारियों की जांच के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विभाग की ओर से उन तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर लिया गया है, जो बिजली चोरी कराने में संलिप्त हैं। पहले विभाग की ओर से उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और उनके जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

डार्क जोन में ट्यूबवेल कनेक्शन देने की तैयारी

प्रदेश सरकार डार्क जोन में भी किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए तैयारी कर रही है। पहले जहां केंद्रीय वाटर अथॉरिटी की ओर से यहां पर कनेक्शन देने पर प्रतिबंध लगाया गया था, अब इसे हटा लिया गया है। प्रदेश सरकार सभी डार्क जोन में सर्वे करा रही है। जहां-जहां जरूरत होगी, वहां पर कनेक्शन दिए जाएंगे। 

सरकार की प्राथमिकता है कि भूजल का सदुपयोग हो। पूरी स्टडी के बाद ही सीएम मनोहर लाल फैसला लेंगे। 84537 लोगों ने ट्यूबवेल कनेक्शन अप्लाई किया था। इनमें से 58465 ने सिक्योरिटी भरी हुई है और 8152 को कनेक्शन दे दिया गया। आगामी छह महीने तक 20 हजार कनेक्शन और जारी किए जाएंगे। शेष किसानों को वर्ष 2022 तक कनेक्शन दिए जाएंगे।

अधिकारियों के खिलाफ लेंगे एक्शन : बिजली मंत्री
हमारे पास कुछ ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिनमें कुछ एसडीओ और जेई बिजली चोरी कराने में संलिप्त हैं। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को पहले नोटिस जारी किया जाएगा और इसके बाद इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। आगामी छह माह में 20 हजार कनेक्शन जारी किए जांगे।  - रणजीत सिंह चौटाला, बिजली मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed