फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers should coordinate for effective action before removing encroachment

वैध अतिक्रमण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक

Tue, 02 Aug 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Officers should coordinate for effective action before removing encroachment
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय के सभागार में अतिक्रमण को लेकर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त ने उचित निर्देश दिए। उन्होंने जिला नगर योजनाकार को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई के एक दिन पूर्व संबंधित अधिकारियों को अवश्य अवगत करवाया जाए, ताकि ड्राइव समय पर और प्रभावी ढंग से की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से पूर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी आपस में संपर्क स्थापित कर लें, ताकि तोड़फोड़ की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो वहां प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि कार्रवाई के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। बैठक में उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि जुलाई माह में जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा चलाए अभियान के दौरान पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा दो अवैध ढांचे गिराए गए। तीन मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, एसीपी राज कुमार व ममता सौदा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी व जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा सहित नगर निगम लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) चंडीगढ़ के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed