फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nurse molestation, nursing association mobilized

आइसोलेशन वार्ड में नर्स से छेड़छाड़, जांच कमेटी गठित

Tue, 14 Jul 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nurse molestation, nursing association mobilized
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा नर्स से छेड़छाड़ करने के मामले में नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन लामबंद हो गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगी। उधर महिला आयोग ने संज्ञान लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट की सीएमओ, पीएमओ को आयोग में पेश होने के समन जारी किए हैं। पीएमओ को लिखे पत्र में नर्सों का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाए। अस्पताल प्रशासन डॉक्टर को बचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को कोरोना के मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। वहां मनोरोग डॉक्टर राउंड पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब डॉक्टर छेड़छाड़ कर रहा था, उस वार्ड में कोई भी मरीज नहीं था। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ के दौरान स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी तो मौके पर पीएमओ और आरएमओ पहुंचेे। उनके सामने ही डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड से लिफ्ट के जरिए फरार हो गया। अधिकारियों ने डॉक्टर को रोका, लेकिन डॉक्टर ने टिफिन को कार में रखने का बहाना लगाया और वहां से भाग गया। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर के खिलाफ पीएमओ को लिखित में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाई है। मामले में हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने संज्ञान लेकर कहा है कि शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। इस बारे में रिपोर्ट के साथ हेल्थ विभाग की सीएमओ और पीएमओ आयोग में पेश हों। उनका कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

मामला दबाने में लगा अस्पताल प्रबंधन
जब पीएमओ मौके पर पहुंचीं तो डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में ही था। इसके बाद डॉक्टर अधिकारियों के सामने ही ड्यूटी से गायब हो गया। एक दिन बाद भी डॉक्टर का पता नहीं चल पाया है। स्टाफ नर्स के आरोप के बाद डॉक्टर का मेडिकल करवाया गया। अब अस्पताल प्रबंधन के अलावा और भी कई सीनियर अधिकारी इस मामले को उजागर होने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्स पर शिकायत वापस लेने का दबाव
स्टाफ नर्स पर भी इस मामले में शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बेशक दिखावे के लिए जांच कमेटी बना दी गई हो, लेकिन अंदरखाते डॉक्टरों पर भी दबाव बनाया जा रहा है कि इस मामले को निपटाया जाए। अभी तक पुलिस को भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

वर्जन
जनरल अस्पताल में जो मामला सामने आया है इसमें जांच करवा रहे हैं। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर आरोप लगाए हैं। उसके बाद इस पर जांच कमेटी बैठा दी गई है। इस मामले में स्टाफ नर्स ने शिकायत दी है। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed