फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NSUI protested after the paper of village secretary examination was leaked

ग्राम सचिव पेपर लीक के खिलाफ एचएसएससी मुख्यालय पर एनएसयूआई का हल्ला बोल

Tue, 19 Jan 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
NSUI protested after the paper of village secretary examination was leaked
पंचकूला। हरियाणा में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई ग्राम सचिव की परीक्षा का पेपर लीक होने के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एचएसएससी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हरियाणा पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत कई छात्रों को हिरासत में लिया। बुद्धिराजा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को संभालना एचएसएससी चेयरमैन भारत भूषण भारती की बस की बात नहीं है। सरकार को चाहिए चेयरमैन एवं बोर्ड के सभी सदस्यों को पदमुक्त करें। बुद्धिराजा ने कहा कि पिछले सालों में अब तक एचएसएससी द्वारा आयोजित की गई क्लर्क भर्ती, नायब तहसीलदार, कृषि इंस्पेक्टर, कंडक्टर भर्ती, पीटीआई, आईटीआई एवं वर्तमान में ग्राम सचिव समेत करीब 30 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक मामलों की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीशों का विशेष न्यायिक आयोग बनाकर होनी चाहिए, ताकि सत्ता और बोर्ड में बैठे भ्रष्टाचारियों के चेहरे सब के सामने बेनकाब हो सकें। बुद्धिराजा ने कहा कि एक तरफ जहां हरियाणा पिछले साल से लगातार बेरोजगारी में नंबर वन पर है, वहीं अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भी अब नौकरी की मंडी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed