{"_id":"605a20698ebc3ec4487ae0ea","slug":"now-the-school-campus-will-be-illuminated-with-solar-energy-solar-panels-will-be-installed-on-the-roofs-bureau-news-pkl408136458","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे स्कूल परिसर, छतों पर लगेंगे सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे स्कूल परिसर, छतों पर लगेंगे सोलर पैनल
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब पंजाब के स्कूल सौर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे। शिक्षा विभाग स्कूलों की छत पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी कर रहा है। विभाग की ओर से इस कार्य के लिए 2.74 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए पहले चरण में 183 प्राइमरी स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इस योजना से स्कूलों में बिजली की समस्या का समाधान होने के साथ ही बिल में भी कटौती हो सकेगी।
पंजाब के सरकारी स्कूलों के बिजली के खर्चे घटाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से फिरोजपुर जिले के 183 और प्राइमरी स्कूलों में 2.74 करोड़ रुपये के खर्च के साथ 3 किलोवाट उत्पादन क्षमता वाले सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के प्रयासों से स्कूलों में सोलर ऊर्जा के प्रयोग से बिजली के उपभोग को घटाया जाएगा। इसके साथ ही कुदरती सौर ऊर्जा का उचित प्रयोग भी हो सकेगा। इससे पहले 3214 स्कूलों में 97.55 करोड़ की लागत से सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को और मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर यत्न किए जा रहे हैं। स्कूलों में बिजली की समस्या को हल करने और खर्चे को घटाने के लिए सोलर पैनल लगाना बहुत लाभप्रद कदम है।