{"_id":"5f1b3bb08ebc3e9fbd7f7055","slug":"now-corona-battle-in-panchkula-will-be-fought-with-plasma-therapy-pkl-office-news-pkl382473926","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंचकूला में कोरोना की जंग प्लाज्मा थैरेपी से लड़ी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंचकूला में कोरोना की जंग प्लाज्मा थैरेपी से लड़ी जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निजात पाने और अधिक से अधिक रोगियों को जल्द राहत देने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी का शुभारंभ किया गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्लाज्मा सेंटर का शुभारंभ किया। पहले दिन दो लोगों ने स्वेच्छा से प्लाज्मा दान किया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक यहां ऑक्सीजन और स्टीरॉयड प्रणालियों से उपचार हो रहा था, लेकिन गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों के उपचार में ये दोनों ही प्रणाली कारगर साबित नहीं होती हैं। इसके लिए प्लाज्मा थैरेपी की आवश्यकता रहती है। गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में प्रदेश का पांचवां प्लाज्मा केंद्र बनने से अनेक कीमती जानें बचाई जा सकेंगी।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्लाज्मा थैरेपी बहुत ही अच्छी तकनीक है। इससे कोरोना के 98 प्रतिशत से अधिक रोगी ठीक हो रहे हैं। इसलिए प्लाज्मा थैरेपी बहुत ही कारगर साबित हो रही है। थैरेपी की सफलता रेट भी ऊंची है। सरकार ने इस थैरेपी को जांच और वैरिफाई करने के बाद ही शुरू किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ डीसी ने भी इस केंद्र के बहुत कम समय में शुरू करने में भरपूर सहयोग किया है ताकि इसका लाभ जिले के कोविड रोगियों को मिल सके। इसकेे लिए सभी प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
यह है प्लाज्मा थैरेपी
प्लाज्मा थैरेपी कोविड-19 के उपचार में अभी तक की सबसे असरदार प्रणाली साबित हुई है। इस थैरेपी से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जाता है। चिकित्सीय अनुसंधानों से प्रमाणित हुआ है कि किसी भी व्यक्ति में जब कोविड-19 का संक्रमण होता है तो शरीर कुछ रोग प्रतिरोधक तत्व बना लेता है। इनमें प्रमुख रूप से आईजीजी नाम के एंटी बॉडीज होते हैं, जो कोविड-19 से लड़ते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ये एंटी बॉडीज कोप्ला नामक कन्वेलेसेंट प्लाज्मा में होते हैं। पंचकूला के सिविल अस्पताल में कंसलटेंट डॉ. सरोज अग्रवाल के मुताबिक कोप्ला नामक एंटी बॉडीज व्यक्ति को कोरोना से बचाने के बाद भी उसके शरीर में रहता है। इसे 28 दिन बाद दूसरे मरीज के लिए प्रयोग किया जा सकता है। प्लाज्मा थैरेपी में आईजीजी नाम के एंटी बॉडीज युक्त प्लाज्मा को ही दूसरे मरीज में चढ़ाया जाता है, जिससे वह भी ठीक हो जाता है। प्लाज्मा सेंटर में प्लाज्मा को माइनस 40 डिग्री तापमान पर रखा जाता है। इसके बाद इसे एक साल तक प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
गुलशन और अजय महाजन ने दान किया प्लाज्मा
पंचकूला में स्थापित प्लाज्मा केंद्र के लिए शुक्रवार को राजीव कॉलोनी निवासी दुकानदार गुलशन कुमार ने स्वेच्छा से प्लाज्मा दान किया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि हमें ऐसे जिम्मेदार नागरिकों पर गर्व है, जो स्वयं स्वस्थ होने के बाद दूसरों के कल्याण के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि गुलशन कुमार से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। सेंटर के शुभारंभ पर अजय महाजन ने भी प्लाज्मा दान किया। अजय के परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित थे। वर्तमान में सभी ठीक हैं। उनका कहना है कि कोरोना की गिरफ्त से लोगों की जिंदगी बचाने के लिए प्लाज्मा दे रहे हैं। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द अधिक से अधिक ठीक हों और इस महामारी से निजात मिले। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को भी प्लाज्मा देने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर डीसी मुकेश कुमार आहूला, पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर, पीएमओ डॉ. सरिता यादव, डॉ. सरोज, ब्लड बैंक इंचार्ज मनोज त्यागी, जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, भाजपा नेता कुलभूषण गोयल सहित अनेक डॉक्टर और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
निजी अस्पताल में 8500 रुपये फीस, सरकारी में मुफ्त होगा उपचार
प्लाज्मा थैरेपी से उपचार करवाने की निजी अस्पताल में सरकार द्वारा 8500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। यही उपचार सरकारी अस्पताल में मुफ्त होगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि अभी तक हरियाणा में रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत चार प्लाज्मा केंद्र स्थापित हैं। इस प्रकार की सुविधा वाला पंचकूला पांचवां जिला बना गया है। यहां पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल और कैथल जिलों के मरीजों का उपचार हो सकेगा।