फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Notice to two contractors for slow work

धीमी गति से काम करने पर दो ठेकेदारों को नोटिस

Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to two contractors for slow work
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 और महेशपुर रोड पर किया जा रहा सड़कों की मरम्मत का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इसको लेकर नगर निगम ने दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। अगर जल्द ही काम में सुधार नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। उससे पहले नगर निगम द्वारा शहर में कई जगह सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है ताकि शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इसी योजना के तहत महेशपुर रोड पर ए और शहर के सेक्टर-6 में बी रोड की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। महेशपुर रोड पर 41 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं और सेक्टर-6 की सड़कों और फुटपाथ की मरम्मत के लिए 37.26 लाख रुपये का बजट है। मगर ठेकेदार काम को बहुत धीमी गति से कर रहा है। इससे निर्धारित समय में काम पूरा होने की संभावना नहीं है। इसीलिए नगर निगम ने दोनों ही ठेकेदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रवैया नहीं सुधारा तो लगेगी पेनल्टी
मरम्मत कार्य की निगरानी नगर निगम अधिकारियों द्वारा की जा रही है। काम की गति कम होने पर दोनों ही ठेकेदारों को कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी गई, मगर उन्होंने अपना रवैया नहीं सुधारा। अब दोनों को अंतिम चेतावनी दी गई है। अगर अब भी रवैये में सुधार नहीं होता है तो ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों को मिलेगी राहत
सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हादसा होने का भय भी बना रहता था। मगर अब नगर निगम द्वारा मरम्मत कराए जाने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। इन सड़कों पर वाहन चलाते समय हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। वहीं फुटपाथ सुधरने से पैदल चलने वालों को राहत मिलेेगी।

शहर में सड़कों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। महेशपुर रोड और सेक्टर-6 में काम की गति धीमी होने पर दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। अगर वो काम करने का तरीका नहीं सुधारते हैं तो उन पर पेनल्टी लगाई जा सकती है। - जसवंत सिंह, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed