फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No jobs for the drivers and operators who supported the strike

हड़ताल में साथ देने वाले चालक-परिचालकों को फिलहाल नौकरी नहीं

Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
No jobs for the drivers and operators who supported the strike
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के दौरान सरकार का साथ देने वाले अस्थायी चालकों-परिचालकों को फिलहाल नौकरी नहीं मिलेगी। रोडवेज में स्टाफ सरप्लस है। परिवहन विभाग 809 नई बसें आने पर इन्हें नौकरी के लिए आउटसोर्सिंग नीति-1 के तहत प्राथमिकता देगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी के सवाल पर बताया कि इन चालकों-परिचालकों का भविष्य में जरूरत पड़ने पर ख्याल रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 19 अगस्त 2019 को इसका अनुमोदन कर चुके हैं। उनका कहना है कि रोडवेज हड़ताल के दौरान सेवाएं देने वालों को जरूरत पड़ने पर रोडवेज में आउटसोर्सिंग के जरिये समायोजित करेंगे। इस समय विभाग में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है।
विज्ञापन

मूल चंद ने कहा कि अभी रोडवेज में नई भर्ती की जरूरत नहीं है। बिशन लाल सैनी बोले कि सरकार हड़ताल में साथ देने वालों को भूल गई है। उस समय तो नौकरी का वादा कर दिया, अब कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का रात्रि ठहराव बंद होने से बच्चों, कर्मियों को दिक्कतें
कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने बजट अनुमानों पर चर्चा के दौरान कहा कि रोडवेज के बहुत से रात्रि ठहराव वाले रूट बंद कर दिए गए हैं। बसों का गांवों रात्रि ठहराव नहीं हो रहा। दो साल पहले तक ऐसा नहीं था। सुबह जल्दी जाने वाले बच्चों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मियों को ओवरटाइम न देना पड़ा, इसलिए रात्रि ठहराव व रूट बंद किए गए हैं। इन्हें सरकार दोबारा शुरू करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed