फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NIA team raided two houses in Udmud

Panchkula News: एनआईए की टीम ने उड़मुड़ में दो घरों पर दी दबिश

Thu, 26 Jun 2025 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 26 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
NIA team raided two houses in Udmud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। एनआईए की दो टीमों ने वीरवार सुबह करीब 5 बजे उड़मुड़ के गढ़ी मोहल्ला में रहने वाले दो युवकों के घरों पर दबिश दी और करीब 6 घंटे तक जांच व पूछताछ की। एनआईए ने दबिश के बारे में कुछ भी बसाने से इन्कार कर दिया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी ने जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के आरोपियों को पनाह देने और मदद करने वालों की भूमिका का पता लगाने के लिए दबिश दी है। यह दबिश मनु द्वारा आरोपियों के साथ हुई फोन काॅल के आधार पर हुई है। टीम ने यह दबिश आरोपी दलजीत सिंह मनु जो यूरोपियन देश में है तथा एनडीपीएस केस में 2022 से भगोड़ा है, के घर तथा दूसरे युवक सौरव कुमार के घर पर की। इस दौरान टीम ने मनु की पत्नी तथा सौरव से दोनों घरों में करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जाते समय टीम ने मनु की पत्नी से सिम सहित दो मोबाइल तथा सौरव से सिम सहित दो मोबाइल कब्जे में लिए तथा उन्हें पूछताछ के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया है। दोनों परिवारों ने मामले में किसी भी भूमिका से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed