फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   National Highway opposite Sector-27 turns into a dumping zone; voiceless animals are ingesting plastic.

Panchkula News: सेक्टर-27 के सामने नेशनल हाईवे बना डंपिंग जोन, प्लास्टिक निगल रहे बेजुबान

Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
National Highway opposite Sector-27 turns into a dumping zone; voiceless animals are ingesting plastic.
नगर निगम कचरा गिराने वालों पर कसेगा शिकंजा, होगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-27 के सामने नेशनल हाईवे किनारे की सड़क इन दिनों कूड़ा घर में तब्दील हो गई है। हर रोज यहां ट्रॉली भर कचरा लाकर फेंका जा रहा है। खुले में पड़े इस कूड़े के ढेर में प्लास्टिक, गीला और सूखा कचरा सब एक साथ पड़ा है और दिनभर आवारा मवेशी इसमें मुंह मारते रहते हैं। यह नजारा राहगीरों और स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर रहा है।
दरअसल, यह एरिया घनी आबादी से घिरा है। एक तरफ रामगढ़, दूसरी तरफ पंजाब कॉलोनी और साथ में सेक्टर-27 का रिहायशी क्षेत्र लगता है। नेशनल हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन हाईवे किनारे लगे कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिनभर हवा में बदबू घुली रहती है, जिससे मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बुजुर्ग और बच्चों में खांसी, बुखार की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों राजेश शर्मा, संजीव कुमार, शकुंतला देवी, आशा ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम को शिकायत दी, लेकिन मौके पर न तो कूड़ा उठा और न ही कोई कार्रवाई हुई। लोगों का आरोप है कि कूड़ा गिराने वाले देर रात और अलसुबह का समय चुनते हैं। अंधेरे में छोटे हाथी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा लाकर हाईवे किनारे फेंक दिया जाता है और सुबह तक पूरा इलाका कचरे से पट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लापरवाही की कीमत बेजुबानों को चुकानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते दिन ही कचरा खाने से एक गौवंश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगातार कूड़ा गिरने से आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इससे पहले भी कई पशु बीमार हो चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर-27 मेन रोड पर लोग गैर-कानूनी ढंग से कूड़ा गिरा रहे हैं। यह निगम की अधिकृत साइट नहीं है। शहर में ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां अवैध डंपिंग हो रही है। अब निगम इन जगहों पर निगरानी बढ़ाएगा और रंगे हाथ पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

कोट
नगर निगम शहर में अवैध रूप से गिराए जा रहे कूड़े को लेकर सख्त कदम उठा रहा है। नगर निगम अवैध कूड़ा गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोगों का सहयोग ले रहा है।-अनिल नैन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed