फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   nagar nigam panchkula, red bishap panchkula, counciler meeting, nigam commisionar panchkula

निगम की बैठक में फैसला, पहले आमदनी, फिर सुविधाएं बढ़ाएंगे

Sun, 15 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam panchkula, red bishap panchkula, counciler meeting, nigam commisionar panchkula
निगम की बैठक में फैसला - फोटो : अमर उजाला
शहर की खूबसूरती और लोगों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए नगर निगम ने अपनी आमदनी बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए निगम ने शहर में लगने वाले विज्ञापन संबंधी होर्डिंग्स बोर्ड पर शिकंजा करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


निगम ने विज्ञापन संबंधी मंजूरी और निगरानी के लिए पार्षदों की एक विशेष कमेटी की भी गठन किया है। यह फैसला शनिवार को नगर निगम की रेड बिशप में हुई बैठक में अधिकारियों ने पार्षदों की सहमति के लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में आयोजित बैठक में विज्ञापन के माध्यम से आमदनी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके लिए पार्षदों की कमेटी गठित की गई। यही कमेटी विज्ञापन और होल्डिंग बोर्ड की दरों को तय करेगी। निगम की बैठक मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया के निर्देशन में की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगे हैं बिना मंजूरी के होर्डिंग्स  
नगर निगम कमिश्नर जगदीप ढांडा ने हाउस को बताया कि निगम ने ऐसी कई जगह देखी हैं, जहां बिना इजाजत विज्ञापन लगाए गए हैं। सौ से दो सौ स्थान ऐसे हैं, जिनकी निगम के पास फोटो है। पार्षद सीबी गोयल ने कहा कि इसको हटाना चाहिए। जगदीप ढांडा ने कहा कि निगम इन प्राइवेट प्रापर्टी पर विज्ञापन लगाकर आय अर्जित कर सकता है। इसके लिए रेट तय करने होंगे। पार्षद लिली बावा ने कहा कि कई सेक्टरों के अंदर लोगों ने विज्ञापन लगवाएं हैं उनको हटाया जाना चाहिए। 

पार्षदों की कमेटी गठित
नगर निगम के एरिया में विज्ञापन के माध्यम से आय बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के बाद एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पार्षद रविकांत स्वामी, ओमवती पुनिया, सुनील तलवाड़ और कुलजीत बड़ैच को शामिल किया। यही कमेटी विज्ञापन और होर्डिंग्स बोर्ड की दरें तय करेगी।

बैठक में छाए रहे सात मुद्दे 
नगर निगम की बैठक में कुल सात मुद्दे छाए रहे। बैठक में पिछली बैठक में पास किए मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसके बाद बैठक में गांव बिटना में 200 बैड का अस्पताल बनाने के लिए 12 एकड़ जमीन देने के मसले पर चर्चा की गई। इस मामले में निगम के ज्यादातर पार्षदों ने अपनी सहमति जताई। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के लिए भी जगह देने के मुद्दे पर चर्चा हुई। 

लावारिस गाय के मसले पर नोकझोंक
शहर में लावारिस गायों की समस्या खत्म करने के लिए गौशला निर्माण के लिए जमीन देने की मांग की गई। इस मामले में पार्षद सीबी गोयल ने कहा कि अगर निगम जमीन दे तो वह गौशाला का निर्माण करवाने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला के लिए ट्रस्ट बनाया जाएगा जिसमें एक ट्रस्टी नगर निगम भी रख सकता है। इस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि गौशाला के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी। सीबी गोयल ने कहा कि लावारिस गाय अब बड़ी समस्या हैं और इस समस्या को वह खत्म करना चाहते हैं तो यदि निगम जमीन फ्री में उपलब्ध करवाता है तो यह प्रयास किया जा सकता है। ऐसे में निगम कमिश्नर ने कहा कि किस एक्ट के अंतर्गत वह जमीन उपलब्ध करवाएंगे। सीबी गोयल ने कहा कि यह निगम का काम है कि वह आम लोगों को लावारिस पशु से निजात दिलाए।

पेड़ काटने का संसाधन तक नहीं हैं
नगर निगम की बैठक में पंचकूला में पेड़ काटने का मुद्दा भी उठा। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि निगम के पास फिलहाल पेड़ काटने के लिए कोई संसाधन नहीं हैं। वैसे भी अब तक निगम को यह स्पष्ट नहीं है कि हुडा से निगम को कितने पेड़ मिले हैं। इसलिए पहले पेड़ों का सर्वे होगा और उसके बाद खराब हो चुके पेड़ों को हटाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इस मामले में पार्षदों ने कहा कि खराब हो चुके पेड़ों से आम जनता को काफी खतरा है और जल्द से जल्द इनको काटना चाहिए।


अब दो साल तक जिम्मेदारी
पंचकूला नगर निगम द्वारा करवाए जाने वाले कामों के लिए अब डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड दो साल का कर दिया गया है। पहले निगम द्वारा निर्धारित पीरियड छह माह का होता था। निगम कमिश्नर जगदीप ढांडा ने कहा कि इससे ठेकेदार अच्छा कार्य करेंगे और उनको किए गए कार्यों को दो साल तक मेंटेन करना होगा। इसके साथ ही बैठक में रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम का मुद्दा भी उठा। जिसमें पार्षदों का कहना था कि पानी चाहे कहीं हो उसको वेस्ट नहीं करना चाहिए। रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम के लिए कमेटी स्टडी करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed