फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nagar Kirtan: Wahe Guruji's Khalsa, Wahe Guruji's victory resonated with the city

नगर कीर्तन : वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फहत से गूंजा शहर

Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan: Wahe Guruji's Khalsa, Wahe Guruji's victory resonated with the city
पंचकूला। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल... वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतह के उद्घोष से मंगलवार को शहर गुंजायमान हो उठा। पंच प्यारों और फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्पवर्षा कर संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन के मार्ग में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्वागती गेट और लंगर का प्रबंध किया गया। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सेक्टर-7 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की तरफ से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का भोग डाला गया। रागी और कीर्तनी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। इसकी अगुवाई पंच प्यारों ने किया। वहीं, पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के दर्शन के लिए संगत आतुर दिखी।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक देव जी समेत सभी दस गुरुओं के जीवन पर आधारित झांकियां शामिल थीं। नगर कीर्तन जिस क्षेत्र से भी गुजरा वहां का माहौल गुरुमय हो गया। कोरोना की बंदिशों के बाद इस बार संगत का जोश देखते ही बन रहा था। स्कूली बच्चे भी कीर्तन में शामिल थे। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-7 से शुरू होकर सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, गुरुद्वारा सेक्टर-12 रैली चौक से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-15 में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ सुशोभित पालकी के अलावा गतका पार्टियां, श्री सुखमनी साहिब सोसायटी मनीमाजरा, चंडीगढ़, मोहाली, बलटाना और जीरकपुर के संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 17 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे श्री अखंड साहिब का पाठ आरंभ होंगे और भोग 19 नवंबर को सुबह 9 बजे डाले जाएंगे। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान कंवर पाल सिंह दुआ ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन 19 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विशेष समागम आयोजित होगा और लंगर 12 बजे शुरू होकर अटूट चलेगा। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन 19 नवंबर की शाम को गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाए जाएंगे और दीपमाला की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed