फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal Corporation House meeting today, 19 agendas will be discussed

नगर निगम सदन की बैठक आज, 19 एजेंडों पर होगी चर्चा

Wed, 30 Jun 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House meeting today, 19 agendas will be discussed
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित किसान भवन में सुबह 11 बजे नगर निगम सदन की दूसरी बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता मेयर कुलभूषण गोयल करेंगे। निगम अधिकारियों ने बैठक की सारी तैयारी पूरी कर ली है। सदन के पटल पर कुल 19 एजेंडे रखे जाएंगे। इसमें से तीन एजेंडे मुख्य हैं, जो शहर में चर्चा के विषय बने हुए हैं। इतना ही नहीं निगम के पार्षदों में भी तीनों एजेंडों को लेकर असमंजस की स्थिति है। हालांकि मेयर कुलभूषण गोयल और पार्षद 19 एजेंडों को पास करवाने का फैसला कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी कितना सहमत होते हैं ये देखना होगा।
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक में 62 साल से अधिक आयु के कर्मचारियों को निकालने का एजेंडा पास किया जाएगा। क्योंकि नगर निगम में 10 से 12 कर्मचारी ऐसे हैं जो 62 साल से अधिक आयु वाले हैं और कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर इनके स्थान पर युवाओं को लगाया जा सकता है। एजेंडे में यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर असमंजस की स्थिति इसलिए है क्योंकि हर विभाग में 62 साल से अधिक आयु के कर्मचारी कार्यरत हैं। यदि इस एजेंडे पर मुहर लगी तो अन्य विभागों में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों पर भी गाज गिरनी तय है। वहीं, दूसरा अहम एजेंडा शहर की अवैध कालोनियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का है।
विज्ञापन

तीसरा एजेंडा नगर निगम के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी छोटे पार्कों के रेट 3 से 5 रुपए तथा बड़े पार्कों के रेट 3 से 4 करने का है। कोविड बीमारी के कारण पार्क डेवलपमेंट सोसायटी के एग्रीमेंट तीन महीने, पुरानी सोसायटी को दिए जाने और नई सोसायटी के एग्रीमेंट एक साल की बजाय दो साल का किए जाने पर विचार होगा। चंडीमंदिर में निगम की जमीन पर एजुकेशन और रिक्रिएशन सिटी को बनाने की योजना जल्दी तैयार की जाए। फाइनेंस तथा कांट्रेक्ट समिति का गठन किया जाए। जितने भी कम्युनिटी सेंटर्स हैं उनका रेट शहर व गांव के अनुसार रखा जाए। कम्युनिटी सेंटर को पब्लिक के लिए स्पोर्ट्स/लाइब्रेरी आदि एक उचित सदयस्ता शुल्क पर दिया जाए। जिससे की निगम की आय में भी बढ़ोतरी हो सके। कम्युनिटी सेंटर के लिए अलग से मैनेजमेंट कमेटी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शालीमार मॉल के प्रॉपर्टी टैक्स का उठेगा मुद्दा
शालीमार मॉल के प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जिन्होंने अभी तक प्रॉपर्टी कर जमा नहीं करवाया है। शालीमार मॉल के प्रॉपर्टी टैक्स की गणना/पैमाइश निगम द्वारा फिर से की जाए। निगम के अंतर्गत आने वाले पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया जाए। शहर में अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। निगम के अंतर्गत पडऩे वाले मोबाइल टावर व टेलीफोन लाइन की तरफ से कोई भी भुगतान ना किया जाए। कर्मचारियों/अधिकारियों को सख्त हिदायतें देकर इन सभी डिफॉल्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

चौक को सुंदर बनाने पर होगी चर्चा
शहर को सुंदर बनाने के लिए शहर के सभी चौक पर सजावटी लाइट लगाई जाए। इसके अंतर्गत पंचकूला क्षेत्र में जितने भी बड़े-बड़े पार्क हैं उनके अंदर कोई म्यूजियम, आर्ट्स व आकर्षक मॉडल लगाए जाएं। विभिन्न सेक्टरों में इवनिंग व नाइट फूड स्ट्रीट खोली जाए ताकि शहरवासियों को ताजा और स्वच्छ खाने की सुविधा उपलब्ध हो सके। निगम द्वारा एक नए सिरे से वेंडर्स के लिए नई वेंडिंग जोन समिति को बनाना जाए। बहुस्तरीय पार्किंग और प्रवेश द्वार बनाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed