फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Municipal corporation got two more sweeping machines, now four machines will be cleaned

नगर निगम को मिली दो और स्वीपिंग मशीनें, अब चार मशीनों से होगी सफाई

Thu, 25 Aug 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation got two more sweeping machines, now four machines will be cleaned
पंचकूला। नगर निगम के पास अब दो और स्वीपिंग मशीनें आ गई हैं। स्वीपिंग मशीनों से ही अब मुख्य सड़कों की सफाई होगी। पहले भी निगम के पास दो मशीनें हैं, जिससे रात के समय मुख्य सड़कों में सफाई का कार्य होता है। अब नगर निगम के पास चार रोड स्वीपिंग मशीनें हो गई हैं। निगम ने अब शहर के सेक्टरों की ए और ए बी रोड सहित गांवों की सड़कों की भी रोड स्वीपिंग मशीन से रोजाना सफाई कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय से स्वीपिंग मशीनों को कर्मचारियों को सौंपा। उनके साथ पार्षद उषा रानी, एक्सईएन सुमित मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला भी मौजूद रहे। महापौर कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए कि नियमित तौर पर रात के समय सड़कों की सफाई की जाए। कहीं पर कोई गंदगी नहीं नहीं चाहिए। वार्ड-4 उषा रानी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था के लिए मशीनों की बहुत जरूरत थी। नई मशीनें आ गई हैं। इससे अन्य सड़कों पर भी सफाई हो सकेगी।
विज्ञापन

मशीनों द्वारा सफाई का शेड्यूल जारी
25 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, 26 अगस्त को सेक्टर-1 से 4, 27 अगस्त को सेक्टर-16 से 18, 29 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, 30 अगस्त को सेक्टर-1 से 4, 31 अगस्त को सेक्टर-16 से 18, दूसरी मशीन से 25 अगस्त को एमडीसी 4 से 6, 26 अगस्त को सेक्टर-5 से 8, 27 अगस्त को सेक्टर-20 और 21, 29 अगस्त को एमडीसी-4 से 6, 30 अगस्त को सेक्टर-5 से 8, 31 अगस्त को सेक्टर-20 और 21, तीसरी रोड स्वीपिंग मशीन से 25 अगस्त को वार्ड नंबर-19, 26 अगस्त को सेक्टर-9 से 12, 27 अगस्त को सेक्टर-23 से 25, 29 अगस्त को वार्ड नंबर-19, 30 अगस्त को सेक्टर-9 से 12, 31 अगस्त को सेक्टर-23 से 25, चौथी रोड स्वीपिंग मशीन से 25 अगस्त को वार्ड नंबर-20, 26 अगस्त को सेक्टर-12ए से 15, 27 अगस्त को सेक्टर-26 से 28, 29 अगस्त को वार्ड नंबर-20, 30 अगस्त को सेक्टर-12ए से 15, 31 अगस्त को सेक्टर-26 से 28 की ए और बी रोड की सफाई की जाएगी। अब वार्ड नंबर 19 में नग्गल, मोगीनंद, किशनगढ़, रामगढ़, माणक्यां, भानू, बिल्ला, जसवंतगढ़, पुलिस लाइन, ट्रिब्यून मित्र विहार, वार्ड नंबर-1 से 20 की मट्टावाला, कोट, बेहड़, दबकौरी, खंगेसरा, टोका, सुखदर्शनपुर, खटौली, अलीपुर, इंडस्ट्रियल एरिया अलीपुर, नग्गल, जलौली गांवों की सड़कों की भी सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed