फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: RWA's dharna was supported by the government's ally

आंदोलन : आरडब्ल्यूए के धरने को सरकार की सहयोगी पार्टी ने दिया समर्थन

Tue, 21 Dec 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Movement: RWA's dharna was supported by the government's ally
पंचकूला। पेड पार्किंग के विरोध में सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन प्रदेश सरकार की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने एक सोची समझी साजिश के तहत जजपा पार्षदों के वार्ड में पेड पार्किंग को लागू किया है, जोकि अनुचित है। सिहाग ने कहा कि नियमानुसार शहर के अंदर की मार्केट में पेड पार्किंग को नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन निगम अधिकारी सत्तारूढ़ दल के कुछ नेताओं के दबाव में आकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल ने कहा कि निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं को जनता से कोई सरोकार नहीं है। यही कारण है कि बिना सोचे-समझे तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। नगर निगम सेक्टर-20 निवासियों को सुविधा मुहैया करवाने में पूरी तरह फेल साबित हुआ है। सेक्टर के लोग पिछले कई सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। तीसरे दिन धरना प्रदर्शन में पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद राजेश निषाद, केसी भारद्वाज, जसबीर, ज्योति राजपूत ने अपना समर्थन दिया। पार्षद सुशील गर्ग ने कहा वह आरडब्ल्यूए के साथ हैं। उन्होंने हाउस की मीटिंग में पेड पार्किंग का कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन

प्रदर्शन में फतेपुर, कुंडी से 150 लोगो ने हिस्सा लिया। इसके अलावापूर्व मेयर उपिंदर आहलूवालिया, धनेंद्र आहलुवालिया, कुंडी के सरपंच मेजर सिंह, आरडब्ल्यूए के उपप्रधान प्रधान योगिंदर क्वात्रा, महासचिव अविनाश मलिक, उपप्रधान बीबी शर्मा, कैशियर विद्यावर्त पिपली, संयुक्त सचिव केके जेटली, कार्यकारी सदस्य अरुणा अग्रवाल, संतोष गुप्ता मौजूद थे। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि धरने के पांचवें दिन वह नगर निगम और एचएसवीपी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed