फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mohali cricket stadium ready for match

बारिश में बचाने के लिए मोहाली तैयार

Mon, 16 Sep 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
mohali cricket stadium ready for match
चंडीगढ़। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच में बारिश का खलल पड़ने के बाद दूसरे मुकाबले के लिए मोहाली के पीसीए स्टेडियम ने पूरी तैयारी कर रखी है। यहां पर टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाना है। मुकाबले से एक दिन पहले 16 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शहर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है। मैच की टिकट खरीदने के लिए प्रशंसक कताराें में लगे हुए हैं। पीसीए के गेट नंबर 4 और 14 पर टिकटाें की ब्रिकी चल रही है। दूसरे दिन 6 हजार के आसपास टिकटें बिक चुकी हैं। मौसम की मार से बचने के लिए पिच और स्टेडियम के अंदर ग्राउंड स्टाफ पूरी तरह से पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह की निगरानी में काम करने में लगा है।
विज्ञापन

मैच में अगर बारिश बाधा बनती है तो इसके लिए मोहाली में ग्राउंड स्टाफ ने पूरी तरह से तैयारियां कर रखी है। वैसे भी मोहाली की पिच ग्राउंड लेवल से थोड़ा ऊपर सतह पर बनाई गई है। इससे बारिश होने की स्थिति में पिच से पानी नीच के ओर निकल जाता है। वहीं ग्राउंड स्टाफ के पास बेहतरीन सुपर सोपर भी हैं, जो ग्राउंड में इकट्ठा हुए पानी को सोक लेते हैं। उसके बाद पाइप के जरिए इस ग्राउंड के बाहर निकाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमें कल पीसीए में करेंगी अभ्यास
धर्मशाला में 15 सितंबर को पहले टी-20 वनडे के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 16 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। सुबह 10 बजे दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला से फ्लाइट के जरिए यहां पहुंचेगी। वहीं भारत की टीम दोपहर 2.20 बजे आएगी। मैच से एक दिन पहले 17 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम सुबह 9 से 12 बजे तक पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी। वहीं भारतीय टीम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।

क्रिकेट प्रशंसकों में मैच टिकट को लेकर क्रेज
मोहाली में मुकाबले को लेकर ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रशंसकों में काफी क्रेेज है। मैच की टिकट पीसीए के गेट नंबर 4, 14 पर शनिवार से मिलने शुरू हो गए थे। रविवार को दूसरे दिन काफी संख्या में लोग टिकट खरीदने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। टिकट हाथ में आते ही प्रशंसकों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। टिक ट खरीदने के बाद जतिन और विशाल ने कहा कि वह काफी लंबे समय से टिकट की लाइन में खड़े थे। अब जाकर टिकट हाथ में आई है। जतिन और विशाल मोहाली में नाइपर में स्टडी कर रहे हैं। वहीं, पीयू के स्टूडेंट अमोल ने बताया कि टिकट खरीदने से बेेहद खुश हूं। इस मैच को अपने दोस्तों के साथ देखने के लिए काफी दिन से प्लान बनाया हुआ था। वहीं सेक्टर 56 की रहने वाली किरण ने कहा कि उन्होंने दस टिकट खरीदी हैं। पूरे परिवार को मैच देखने का काफी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed