फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mobile robbery accused arrested, taken on remand for four days

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भाजपा के स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार

Sat, 14 Aug 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mobile robbery accused arrested, taken on remand for four days
पंचकूला। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की टीम तैयार की है। यह प्रत्येक वार्ड और गांव में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगी। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर, एक कंपाउंडर और दो स्वास्थ्य स्वयं सेवक शामिल होंगे। भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत स्वयं सेवकों की बैठक जिला अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश अभियान प्रमुख तरुण भंडारी, प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं पंचकूला जिला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक राजेश सैनी, जिला संयोजक सतपाल गुप्ता, सह संयोजक राजेंद्र नूनीवाल उपस्थित रहे। जिला संयोजक सतपाल गुप्ता ने कहा है कि भाजपा द्वारा कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में हर वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र में हर गांव में चार टीमें तैयार कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सतपाल गुप्ता ने बताया की स्वयंसेवकों को पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम में तन, मन, स्वभाव से जुड़ने को कहा गया। इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना पर सत्र अनुसार चर्चा भी की गई। सतपाल गुप्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल पंचकूला के डॉ. हरीश वशिष्ठ, डॉक्टर मनकीरत व योग टीचर सोनिया ठाकुर ने कोविड की तीसरी लहर पर पूर्ण रूप से बचाव के लिए स्वयंसेवकों को आगाह किया है। प्रदेश संगठन द्वारा जिला पंचकूला को 650 स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed