{"_id":"5d7ea4ea8ebc3e01574219a1","slug":"mister-and-miss-india-glamour-in-chandigarh-panchkula-news-pkl350757467","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में होगा मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में होगा मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लैमर
विज्ञापन
चंडीगढ़। नई उभरती मॉडलिंग प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आईएमजी वेंचर मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लैमर 2019 और मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया ग्लैमर 2019 के सीजन 4 के साथ एक बार फिर से वापसी कर रही है। इसकी घोषणा सेक्टर 22 के एक होटल में की गई।
यह कंपनी फैशन इंडस्ट्री की उभरती प्रतिभाओं को प्रमोट कर रही है। आईएमजी वेंचर ने एक ऐसा प्लेटफार्म स्थापित किया है जो लगातार प्रतिभाओं को आगे ला रहा है और उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर फैशन इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रहा है।
पिछले तीन वर्ष से लगातार सफलता हासिल करते हुए और इस क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष का ब्यूटी पीजेंट और भी विशाल और शानदार होने जा रहा है। मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लैमर 2019 और मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया ग्लैमर 2019 दोनों का ग्रैंड फिनाले 8 नवंबर, 2019 को होटल क्लेरियन इन सेविला, चंडीगढ़ में होगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता को 2 लाख रुपये और उप विजेता को 1.5 लाख रुपये का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इस इवेंट के ज्यूरी पैनल में रणविजय सिंह, प्रिंस नरूला, साहिबा कौर, एलिजा सहगल, ध्रुव देव और नितीश राजपूत जैसे इंडस्ट्री के बड़े नाम शामिल हैं। अभी भी एंट्रीज ली जा रही हैं और ऑडिशंस को लगातार मिल रहे रिस्पांस के बाद आगे भी जारी रहेंगे।
ऑनलाइन ऑडिशन के बारे में जानकारी देते हुए आईएमजी वेंचर के सनी वर्मा ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य प्रतिभावान लोगों तक पहुंचने का है जो फैशन की दुनिया में शामिल होने और अपने को साबित करने के लिए उत्साहित हैं। ऑनलाइन ऑडिशन से ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाशाली लोग इसमें प्रतिभागिता कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मुंबई, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और कई अन्य क्षेत्रों से 20,000 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा ऑडिशन किए जाने की उम्मीद है।
साहिबा बोलीं, अब जाना है बिग बॉस में
एमटीवी रोडीज फेम साहिबा कौर ने कहा कि अब उनका उद्देश्य बिग बॉस में जाना है। उन्होंने अभी कई पंजाबी एलबम में काम किया और अपने फैशन के पेशे से जुड़ी हैं। जल्द ही उनके तीन गीत आने वाले हैं।