{"_id":"6488743f864668c15e036056","slug":"ministers-flying-squad-checked-buses-in-punjab-and-himachal-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-163993-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बिना टैक्स दिए चल रही दो बसों पर जुर्माना, टिकट न देने वाले कंडक्टर भी नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बिना टैक्स दिए चल रही दो बसों पर जुर्माना, टिकट न देने वाले कंडक्टर भी नपे
Tue, 13 Jun 2023 07:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:20 PM IST
सार
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकारी बस सेवा में तैनात ड्राइवर और कंडक्टर उनके परिवार का हिस्सा हैं और वह हर दुख-सुख में उनके साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़े हैं, लेकिन सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
bus
विस्तार
मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वायड ने बिना टैक्स से चल रही दूसरे राज्यों की बसों पर शिकंजा कसा है। साथ ही लोगों से किराया वसूल कर टिकट न देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में टीम ने दो बसों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है जबकि पैसे लेकर यात्रियों को टिकट न देने वाले तीन कंडक्टरों को भी काबू किया है।
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकारी बस सेवा में तैनात ड्राइवर और कंडक्टर उनके परिवार का हिस्सा हैं और वह हर दुख-सुख में उनके साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़े हैं, लेकिन सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा लुधियाना के बस स्टैंड के बाहर बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान राजस्थान की स्लीपर बस और जम्मू-कश्मीर स्लीपर को बिना स्टेट टैक्स के चलता पाया गया, जिनका मौके पर ही चालान किया गया। फ्लाइंग स्क्वायड ने हिमाचल प्रदेश के पतलीकूहल में पंजाब से चलने वाली बसों की जांच की। इस दौरान रूपनगर डिपो की बस के कंडक्टर अश्विनी कुमार को यात्रियों से 235 रुपये लेकर टिकट न देने का आरोपी पाया गया।
विज्ञापन
यहीं पर शहीद भगत सिंह नगर डिपो की बस के कंडक्टर धर्मेंद्र राम को भी यात्रियों से 140 रुपये लेने और टिकट न देने के लिए रिपोर्ट किया गया है। इसी तरह लुधियाना में चेकिंग के दौरान जगरांव डिपो की बस के कंडक्टर हरमेश सिंह को भी यात्रियों से 50 रुपये लेने और टिकट न देने के लिए रिपोर्ट किया गया है। फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा सरहिंद में की गई चेकिंग के दौरान फिरोजपुर डिपो की बस अनाधिकृत रूट पर चलती हुई मिली। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए।