{"_id":"6ad3d43940e9507c8e037542","slug":"minister-anil-vij-reached-the-mata-mansa-devi-shrine-and-prayed-for-the-prosperity-of-the-state-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142794-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माता मनसा देवी दरबार पहुंचे मंत्री अनिल विज, प्रदेश की खुशहाली की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माता मनसा देवी दरबार पहुंचे मंत्री अनिल विज, प्रदेश की खुशहाली की कामना
विज्ञापन
सातवें दिन तीन मंदिरों में 47.08 लाख का चढ़ावा, 82 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अश्विन नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने परिवार सहित माता के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। सुबह करीब 11 बजे मंत्री अनिल विज परिवार सहित मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में माथा टेका और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में आयोजित हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं। पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने मंत्री को माता मनसा देवी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। दर्शन के बाद मंत्री विज ने कहा कि सातवें नवरात्र के पावन अवसर पर महामायी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मां मनसा देवी के चरणों में प्रार्थना की है कि प्रदेशवासियों का जीवन मंगलमय रहे और हरियाणा निरंतर तरक्की के पथ पर आगे बढ़े। उपायुक्त एवं पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि सातवें दिन तीनों मंदिरों में कुल 47 लाख 8 हजार 377 रुपये का चढ़ावा आया।
सातवें दिन 47 लाख का दान
- मनसा देवी मंदिर: 43,75,766 रुपये, 53 हजार श्रद्धालु, चांदी के 31 नग
- काली माता मंदिर कालका: 3,09,551 रुपये, 26 हजार श्रद्धालु, चांदी का 1 नग
- चंडी माता मंदिर: 23,060 रुपये, 3600 श्रद्धालु