फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Migrant workers killed their colleague for money, case registered

Panchkula News: प्रवासी मजदूरों ने पैसों के लिए की साथी की हत्या, केस दर्ज

Mon, 01 Sep 2025 11:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 01 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers killed their colleague for money, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बरनाला। करीब डेढ़ माह पहले गांव ढिलवां में धान लगाने आए प्रवासी मजदूरों द्वारा पैसों के लिए अपने साथी की हत्या करके उसे ज़मीन में दबाने की खबर सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रमुख शरीफ खान ने बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले से एक जीरो एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और वह तपा थाने में आई थी। जिसमें मृतक प्रवासी मजदूर की पत्नी संगीता ने बताया कि उसका पति अक्षय कुमार उर्फ शंकर उम्र 27 निवासी रौपाली जिला पूर्णिया बिहार अपने साथियों के साथ पंजाब में धान लगाने आया था।

धान का सीजन खत्म होने पर जब उसका पति गांव नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने उसके साथियों से अक्षय के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उन्होंने बिहार के पूर्णिया जिले के संबंधित थाने में सूचना दी। इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मृतक के साथी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद तपा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पुलिस ने दो प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके साथियों का मृतक के साथ रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक ने अपनी किश्तें चुकाने के लिए अपने साथियों से अपनी बकाया मजदूरी में से पांच हजार रुपये मांगे थे। इसी बात पर आपस में झगड़ा हुआ और साथियों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने उसे मारकर ढिलवां ड्रेन के पास गड्ढे में दबा दिया और उसके बाद वे अपने-अपने गांव चले गए। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए प्रवासी मजदूरों की पहचान और मृतक के शव को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना का पता चलते ही फोरेंसिक और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed