फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Message will come to holders before passport expiration

पासपोर्ट समाप्ति से पहले धारकों के पास आएगा संदेश

Thu, 23 Jan 2020 07:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Message will come to holders before passport expiration
चंडीगढ़। पासपोर्ट धारकों के लिए विदेश मंत्रालय ने एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत पासपोर्ट की समाप्ति तिथि से पहले धारकों को अवगत करा दिया जाएगा कि उनके पासपोर्ट की वैधता अगले कुछ दिन बाद खत्म हो जाएगी। इसके लिए पासपोर्ट समाप्त होने के नौ व सात माह पहले धारकों को मैसेज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर देखने को मिलता है कि पासपोर्ट धारक समय पर अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करा पाते हैं। वे पासपोर्ट की वैद्य तिथि समाप्त होने तक का इंतजार करते हैं। यदि अचानक से विदेश यात्रा की जरूरत पड़ जाए तो लोग वैध पासपोर्ट होने के बाद भी यात्रा करने से वंचित रह जाते हैं। नियम के मुताबिक उनके पासपोर्ट की वैध तिथि समाप्त होने में छह महीने से कम का समय बचा होता है। अधिकतर देशों में वीजा देने की शर्त में यह भी एक नियम है कि यदि किसी पासपोर्ट धारक के पासपोर्ट की समाप्ति तिथि छह माह से कम हो तो वह विदेश की यात्रा नहीं कर सकते।
विज्ञापन

पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए धारक www.passportindia.gov.in पर जाकर या पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed