{"_id":"630a8fb1df48ba3ff37ce103","slug":"maruti-suzuki-to-invest-more-than-20-thousand-crores-in-kharkhoda-panchkula-news-pkl460621533","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : खरखौदा में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी मारुति सुजुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : खरखौदा में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी मारुति सुजुकी
विज्ञापन
चंडीगढ़। मारुति सुजुकी हरियाणा के खरखौदा स्थित नए प्लांट में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त (रविवार) को इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में मारुति-सुजुकी के इस तीसरे संयंत्र का नींव पत्थर रखेंगे। प्लांट के लिए 2400 करोड़ में जमीन ली गई है। 800 एकड़ और 100 एकड़ भूमि पर नए प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये प्लांट की आधारशिला रखनी है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तमाम केंद्रीय नेता व सांसद मौजूद रहेंगे। मनोहर लाल ने कहा कि यह नींव पत्थर हरियाणा की औद्योगिक प्रगति का नया मील पत्थर साबित होगा। हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है। इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जाता है। मारुति सुजुकी के ऐसा ही एक और संयंत्र यहां लगाने से नया औद्योगिक केंद्र विकसित होने जा रहा है।
हमने इंडस्ट्री को सभी प्रकार की सुविधाएं दी हैं, इसके चलते प्रदेश उद्योग के नाते लगातार आगे बढ़ रहा है। खरखौदा में मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के निवेश करने से औद्योगिक माहौल को सकारात्मक बल मिला है। मारुति सुजुकी का गुरुग्राम और मानेसर के बाद हरियाणा में यह तीसरा प्लांट है। मारुति कार के साथ यहां सुजुकी के बाइक बनाने के प्लांट का भी शिलान्यास होगा। मारुति व सुजुकी कंपनी के भारी निवेश से रोजगार के अवसर व विकास के द्वार खुलने से आने वाले समय में खरखौदा गुरुग्राम व मानेसर के साथ आकर खड़ा हो जाएगा। आईएमटी में स्थापित किए जाने वाले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इस प्लांट के लिए मई 2022 में भूमि आवंटन को लेकर एमओयू हुआ था।
विज्ञापन
सुविधाओं पर खर्च करेंगे 900 करोड़ रुपये : दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह प्लांट लगने से 21 हजार से ज्यादा नए रोजगार मिलेंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। खरखौदा औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, सीवरेज और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।