फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Market committee will draw drawers to allot place

मार्केट कमेटी ड्रा निकाल कर आढ़तियों को करेगी जगह अलॉट

Thu, 25 Jun 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Market committee will draw drawers to allot place
पंचकूला। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न हो इसके लिए पंचकूला मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों ने ठोस फैसले लिए हैं। उन्होंने सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में कोरोना महामारी के दौरान लगनी वाली मंडी को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं सेक्टर-20 स्थित अनाज मंडी में भी यह स्थिति पैदा न हो इसके लिए भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन

अब कमेटी आढ़तियों को ड्रॉ निकालकर सामान बेचने के लिए स्थान अलॉट करेगी। यह ड्रॉ आढ़तियों और व्यापारियों की मौजूदगी में आज निकाला जा सकता है। अनाज मंडी में जगह के लिए अभी तक कुल 10 लाइसेंस धारक आढ़तियों ने आवेदन किया है। पंचकूला मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस आढ़ती का ड्रॉ में जगह निकलेगा उसके साथ तीन लोगों के पास बनाए जाएंगे। इसके बाद यदि कोई चौथा व्यक्ति काम करता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्योंकि सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में लगने वाली मंडी को इसलिए बंद किया गया था क्योंकि वहां पर बड़ी संख्या में शहरवासी खरीददारी के लिए पहुंचने लगे थे। जिससे कोरोना महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगा था। इसके बाद मंडी को अनाज मंडी में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन यहां भी आसपास के लोग आने लगे। जिसके चलते पिछले दो दिन से इस मंडी को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर ही खरीद सकेंगे मंडी से सामान
मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा ने बताया कि अनाज मंडी में अलॉट होने वाली जगह पर बैठने वाले आढ़तियों से सेक्टरों में घूमने वाले स्ट्रीट वेंडर ही सामान को खरीद सकते हैं। इसके अलावा किसी को भी अनाज मंडी से सामान खरीदने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि कोई आढ़ती नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
800 स्ट्रीट वेंडर के बनाए गए हैं पास
पंचकूला मार्केट कमेटी के सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि लोगों को सब्जी और अन्य सामान को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए 800 स्ट्रीट वेंडरों के पास बनाए गए हैं। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडरों को सख्त हिदायत जारी की गई है कि वह बिना टोपी, मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर के सामान की बिक्री नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर को सामान की रेट लिस्ट भी रेहड़ी पर लगाना अनिवार्य किया गया है। यदि कोई वेंडर इसका पालन नहीं करता है तो उसका पास रद कर दिया जाएगा।

सफाई और सावधानी से ही हारेगा कोरोना
पंचकूला मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा और सचिव विशाल गर्ग ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वह घर पर ही रहें। बिना मास्क लगाए किसी भी सामान की खरीदारी न करें। इसके अलावा वह घर पर हर थोड़ी देर बाद अपने हाथों को साबुन और सैनिटाइजर से हाथों को धोते रहें। उन्होंने कहा कि सावधानी और सफाई से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed