फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manthan regarding cabinet expansion, ministers, MLAs met CM Manohar Lal separately

हरियाणा : मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन, सीएम मनोहर लाल से अलग-अलग मिले मंत्री, विधायक

Wed, 08 Dec 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Manthan regarding cabinet expansion, ministers, MLAs met CM Manohar Lal separately
चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कई मंत्रियों ने अलग-अलग मुलाकात की। इससे एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ अनेक विधायकों ने भी मुलाकात की। मंत्रियों से फीडबैक लेने के साथ ही मनोहर लाल ने उनके रिपोर्ट कार्ड को लेकर भी बातचीत की।
गौरतलब है कि भाजपा में मंत्री बनने के अनेक तलबगार हैं। संघ से लेकर शीर्ष नेतृत्व की भी सिफारिशें लगाई जा रही हैं। वरिष्ठ विधायक मंत्री बनने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से दबाव डलवा रहे हैं। जिससे प्रदेश नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दुविधा में है।
विज्ञापन

चूंकि, पार्टी एक नया मंत्री बनाकर और पहले से चले आ रहे मंत्रियों को बदलकर नए मंत्री बना कोई विरोध मोल नहीं लेना चाहती। जीटी रोड बेल्ट से लेकर दक्षिण हरियाणा व अन्य जिलों में अनेक विधायक मंत्री बनाए जाने की आस लगाए बैठे हैं। भाजपा कोई भी कदम उठाने से पहले पूरा गुना-भाग करने में जुटी है। तीन से चार मंत्रियों का प्रदर्शन ठीक न होने की रिपोर्ट आलाकमान तक पहुंची है, जिसे देखते हुए मंगलवार देर शाम मंत्रियों ने अपने विभागों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री आवास से निकलते हुए कुछ मंत्रियों के चेहरे लटके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed