फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mansa devi

माता मनसा देवी मंदिर में दो दिन में 1.03 लाख भक्तों ने टेका माथा

Tue, 01 Oct 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
mansa devi
पंचकूला। अश्विन नवरात्र मेले के दूसरे दिन भी श्री माता मनसा देवी तथा काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दो दिन में एक लाख तीन हजार 600 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। कुल 25 लाख 31 हजार 704 रुपये की राशि दान स्वरूप भक्तों की ओर से अर्पित की गई। उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि दूसरे नवरात्र तक श्रद्धालुओं द्वारा सोने के 15 तथा चांदी के 115 नग दान स्वरूप श्री माता मनसा देवी तथा काली माता के चरणों मे अर्पित किए गए। इसके अलावा यूएस के 41, कनाडा के 65 डॉलर तथा 15 पौंड भी दान में चढ़ाए। उन्होंने बताया कि नवरात्र मेला के दूसरे दिन श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में 23 हजार 600 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। यहां पर कुल 12 लाख 76 हजार 953 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। उन्होंने बताया कि दूसरे नवरात्र को श्री माता मनसा देवी व श्री काली माता मंदिर कालका में सोने के 7 व चांदी के 33 नग भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। इसके साथ ही कनाडा के 5 डॉलर भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। सारा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। नवरात्र के दौरान हरियाणा समेत दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मेले में नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही थी। बुजुर्गों के लिए विशेष प्रबंध किया गया था। उनके लिए जहां अलग से कतार की सुविधा थी, वहीं लिफ्ट भी सुचारू ढंग से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed