फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mann attacked Sidhu, said, what will he do to Punjab who cannot serve his mother

मान का सिद्धू पर हमला, कहा, जो मां की सेवा नहीं कर सकता वह पंजाब की क्या करेगा

Thu, 03 Feb 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mann attacked Sidhu, said, what will he do to Punjab who cannot serve his mother
चंडीगढ़। चुनाव की नजदीकियों के बाद अब सियासतदानों के बीच सियासी हमले तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री चेहरा और सांसद भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर सीधे हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी मां की सेवा नहीं कर सकता वह पंजाब की सेवा क्या करेगा। आप की लड़ाई परिवार बचाने की नहीं पंजाब को बचाने की है। अभी तक राज्य की राजनीति में सिर्फ कुछ खास राजनीतिक परिवारों का ही कब्जा रहा है, लेकिन अब घर-घर तक सरकार पहुंचेगी।
विज्ञापन

मान ने अकाली दल और प्रकाश सिंह बादल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकाली दल खाली दल है। प्रकाश सिंह बादल पिछले तीन बार से लोगों से यह कहकर वोट मांग रहे हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। वे लोगों से इस बार भी कह रहे हैं कि सेवा का एक मौका और दो। दरअसल उनकी उम्र अब सेवा करने की नहीं, करवाने की है, लेकिन सत्ता के लोभ में वे 94 वर्ष की उम्र में भी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय से जारी बयान में मान ने कहा कि आप पंजाब की किसानी और जवानी दोनों को बचाएंगे। रोजगार और उच्च शिक्षा के अभाव में मजबूर होकर विदेश जा रहे नौजवानों को पंजाब में ही शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराकर पंजाब का पैसा और प्रतिभा के पलायन को रोकेंगे। किसानों के मुद्दे पर मान ने कहा कि पंजाब के किसानों को पिछली सरकारों ने मंडियों की हालत खराब कर बहुत दर्द दिया है। दिन-रात मेहनत कर अनाज उपजाने के बाद मंडियों में उनके अनाज खराब हो जाते हैं और उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। हम किसानों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देंगे। मंडी के अंदर ट्रॉली आते ही अनाज की सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अगर आंधी तूफान और बारिश से अनाज खराब होता है तो उसका नुकसान किसान नहीं, सरकार उठाएगी। मंडी में अनाज पहुंचने के 24 घंटे के भीतर किसानों को फसलों का पूरा भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed