फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Made aware to protect women from cybercrime

महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाने के लिए किया गया जागरूक

Tue, 11 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Made aware to protect women from cybercrime
पंचकूला। महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाने के लिए जागरूक किया गया। पंचकूला एसीपी ममता सौदा ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी विभिन्न तरीके अपनाकर महिला सें संबंधित साइबर अपराध को अंजाम देते हैं। हमें इन अपराधों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। महिलाओं को इन अपराधों से बचकर रहना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय हर युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। महिलाएं जागरूक होकर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।
विज्ञापन

पंचकूला एसीपी ने बताया कि कुछ महिलाएं सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें डालती है। परंतु साइबर अपराधी उनका गलत इस्तेमाल करके धोखाधड़ी कर सकता है। महिलाएं कोई निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर सांझा ना करें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लॉक रखें। आप तस्वीरें डालना चाहते हैं तो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक न करें। सेटिंग्स ऐसे रखें कि आपकी फोटो आपके दोस्त या आपसे जुड़े हुए लोग ही देख पाएं। अनजान लोग उन तक न पहुंचे अगर कोई साइबर अपराधी किसी प्रकार की फिरौती मांगें तो न दें। इसकी सूचना पुलिस को दें। अपने नाम के बारे में गूगल पर हमेशा सर्च करते रहें ताकि आपको पता रहे कि आपका नाम कहां पर और किस-किस वेबसाइट पर आ रहा है अगर किसी गलत जगह पर या ऐसी जगह पर आपको नाम दिखाई देता है जिसकी अनुमति आपने नहीं दी है, तो उसे तुरंत हटाएं और इसकी शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

अनजान व्यक्ति को न जोड़ें फेसबुक पर
कोई भी महिला किसी अनजान लोगों को फेसबुक पर न जोड़ें कई बार ऐसा करने से नुकसान भी हो सकता है। ट्विटर सोशल मीडिया अकाउंट पर बिलकुल भी निजी तस्वीरें न डालें। यह एक सोशल नेटवर्किंग साइट नहीं है, यह एक ट्विटिंग प्लेटफॉर्म है और ट्विटर पर ऐसी सेटिंग्स की जा सकती हैं कि आपकी अनुमति के बिना लोग आपको फॉलो न कर सकें लेकिन, अमूमन लोग ऐसा करते नहीं हैं। सेटिंग्स को ज्यादा निजी करके आपका अकाउंट ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed