{"_id":"6122b4758ebc3e79f55286aa","slug":"made-aware-not-to-marry-under-age-og-21-panchkula-news-pkl424273683","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने रक्षाबंधन पर भाई से लिया वचन... होने वाली भाभी की उम्र ना हो 21 से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने रक्षाबंधन पर भाई से लिया वचन... होने वाली भाभी की उम्र ना हो 21 से कम
विज्ञापन
रविवार को रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधती बहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लंबे समय से लाडो पंचायत के द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करने की पैरवी करने वाले सुनील जागलान ने वीडियो के माध्यम से बहनों से अपील की कि अबकी बार आप अपने भाइयों को राखी बांधते वक्त यह वचन लेना कि वो स्वयं भी 21 वर्ष से कम आयु की लड़की से शादी नहीं करेंगे और ना ही होने देंगे।
लाडो पंचायत में भाग लेने वाली लड़कियों ने बहादुरी दिखाते हुए पहली बार अपने भाई से यह वचन लिया कि वो 21 वर्ष से कम आयु की लड़की से घरवालों के कहने के बाद भी शादी नहीं करेंगे। करनाल की रहने वाली दीपा ने अपने भाई सचिन से इन शब्दों को कहते हुए वचन लिया और उसके भाई सचिन ने यह वचन दिया भी।
इसी तरह भिवानी की प्रियंका ने अपने भाई को रक्षासूत्र बांधते वक्त यह वचन लिया। लॉ की पढ़ाई कर रही पलवल की अंजू ने अपने भाइयों से यह वचन लिया और बताया कि जब हम कोर्ट में शपथ दिला सकते हैं तो यहां क्यों नहीं। यह अभियान लड़कियों को आजादी दिलवाएगा। लाडो पंचायत के संयोजक सुनील जागलान ने बताया कि सरकार को जल्द लड़कियों की शादी की उम्र 21 करके बहुत सी खराब होने वाली जिंदगियों को बचाना चाहिए। लड़कियों ने हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली से भी ऐसे वीडियो भेजे हैं, जिससे लग रहा है कि लड़कियों में अब जागरूकता आ रही है। बता दें कि सुनील जागलान द्वारा चार ऑनलाइन लाडो पंचायत करवाई गई, जिसमें देश के अलग-अलग अलग हिस्सों से लड़कियों ने भाग लेकर शादी की उम्र कम से कम 21 वर्ष करवाने की पैरवी की है। इससे पहले भी सुनील जागलान के अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया है।