फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lumpy in Panchkula: 11 animals died, figure reached 403

पंचकूला में लंपी : 11 पशुओं ने दम तोड़ा, आंकड़ा 403 पहुंचा

Thu, 25 Aug 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lumpy in Panchkula: 11 animals died, figure reached 403
पंचकूला। लंपी चर्म रोग के संक्रमण से जिले में बुधवार को 11 गोवंश ने दम तोड़ा है। इसके अलावा 403 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब लंपी से मरने वाले पशुओं की संख्या 36 हो गई है। अब तक जिले में 3101 पशु लंपी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें तीन भैंस भी शामिल हैं। इस बीमारी से अब तक जिले के 164 गांव और शहरी वार्ड प्रभावित हो चुके हैं।
विज्ञापन

लंपी की चपेट में आने वाले पशुओं के ठीक होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। अब तक 2817 में से 771 पशु पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग और उपायुक्त महावीर कौशिक ने बुधवार को घग्गर पार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्र का जायजा लिया। संक्रमित बेसहारा पशुओं की देखरेख के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

लंपी से संक्रमित बेसहारा पशुओं को एक जगह रखने के लिए शहर के सेक्टर-22/23 के साथ लगती खाली जमीन को चिह्नित किया गया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक अनिल बनवाला ने बताया कि इसके लिए एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ बैठक कर तालमेल बना लिया गया है। वहां बैरिकेडिंग कर पशुओं के खाने के लिए हरी घास उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक ने बताया कि जिले को पशुपालन विभाग की तरफ से 19 हजार की डोज उपलब्ध करा दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण हो सके। इसके लिए चिह्नित की गई जगह के पास ही एक अस्थायी पशु चिकित्सालय भी बना दिया गया है, ताकि पशुओं का उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed