{"_id":"5e4d9c458ebc3ef2d1746ac9","slug":"lift-to-be-installed-in-kali-maata-temple-bhandara-hall-will-be-shifted-backward-pkl-office-news-pkl3670577186","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली माता मंदिर में लगेगी लिफ्ट, भंडारा हाल होगा पिछे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली माता मंदिर में लगेगी लिफ्ट, भंडारा हाल होगा पिछे शिफ्ट
विज्ञापन
कालका। पुजारियों के बैठने के इस स्थान को डाउन किया जाएगा।
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा काली माता मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है जिस पर जल्द ही काम भी शुरू करवा दिया जाएगा। बता दें, कि मंदिर प्रशासन काली माता मंदिर परिसर का विस्तार करने के लिए भंडारा हाल को पीछे शिफ्ट करने के साथ-साथ मंदिर परिसर में बने सचिव कार्यालय सहित अन्य कमरों को तुड़वाकर उन्हें फर्स्ट फ्लोर शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहा है। जिसके चलते मंदिर परिसर जोकि अभी करीब 30 फुट चौड़ाई में फैला हुआ है वह बढ़कर करीब 80 फुट चौड़ा हो जाएगा। मंदिर से बताया कि यह पूरा काम दो चरणों में पूरा होगा।
पहले चरण में लिफ्ट लगवाने तथा गर्भ गृह द्वार का विस्तार किया जाएगा। मंदिर प्रशासन द्वारा भंडारा हाल को बैक साइड पर शिफ्ट किया जाएगा जिसके बाद भंडारा हाल के सामने व साइड वाली दीवार को एल शेप में निकलवा दिया जाएगा जिसके चलते भंडारा हाल व मंदिर परिसर के साथ सट जाएगा। मंदिर सचिव पृथ्वी मित्तल ने बताया कि इस बाबत डीसी द्वारा भंडारा कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग भी की गई थी जिसके बाद डीसी पंचकूला ने काली माता मंदिर का दौरा किया था और चयनित किया था कि किस स्थान पर हम भंडारे को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट कर सकते हैं।
मंदिर में बैक साइड पर लगेगी लिफ्ट
भंडारा हाल पीछे शिफ्ट होने के बाद वहां तक भंडारे का सामान लेकर जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके चलते मौजूदा समय में जहां भंडारा हाल बना हुआ है उसके बैक साइड पर एक लिफ्ट भी लगवाई जाएगी। बता दें, कि भंडारा बनाने की जगह बेसमेंट में होने के कारण नव चयनित जगह पर भंडारे का प्रसाद ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ना था जिसके चलते अब वहां एक लिफ्ट लगवा दी जाएगी जोकि बेसमेंट से बनने वाले भंडारे के प्रसाद को ऊपर की और ले जाने व नीचे छोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
गर्भ गृह के द्वार का होगा विस्तार, पुजारियों के बैठने का स्थान नीचे ले जाएंगे
मंदिर में स्थित गर्भ गृह के द्वार का भी विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत इसे एक फुट ऊंचा व एक फुट और चौड़ा किया जाएगा और नया गेट लगाया जाएगा। ऐसे में गर्भ गृह के प्रवेश द्वारा को करीब एक फुट ऊंचा व चौड़ा करने के बाद श्रद्धालुओं को माता की पिंडी के दर्शन आराम से हो जाया करेंगे। मंदिर प्रशासन मंदिर में पुजारियों के बैठने के स्थान जहां पर वह श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हैं को तुड़वाकर उसे नौ इंच और नीचे किया जाएगा ताकि माता की पिंडी के बराबर लेवल पर कोई न पहुंच सके।
मंदिर में लिफ्ट को लेकर तीन पार्टियों से बातचीत हुई है जल्द ही हमें वह अपने रेट प्रोवाइड करवाएंगे जिसके बाद हम रेट फाइनल कर उनको काम सौंप देंगे। द्वार की ऊंचाई और चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी, कोशिश है कि नवरात्रों से पहले यह काम पूरा कर कर लिया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में परिसर के विस्तार का काम किया जाएगा। पार्किंग के लिए हमारे पास ई-पोर्टल के माध्यम से करीब 6 एकड़ जगह आ गई थी जिसको लेकर उनके मालिक से रेट को लेकर उनसे बात चल रही है उममीद है कि जल्द ही यह समस्या भी सुलझा ली जाएगी
काली माता मंदिर सचिव पृथ्वी मित्तल।