{"_id":"601b06ea8ebc3e4c8a364fab","slug":"launched-beautification-work-pkl-office-news-pkl402803134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन
चौक पर ब्यूटीफिकेशन कार्य का लोकार्पण करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर को हरा भरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निगम 36 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गीता चौक के डिवाइडिंग रोड से सौंदर्यीकरण के कार्य की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पार्षद रितु गोयल ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर किया। मंत्र उच्चारण निगम के इंजीनियर आरके शर्मा ने किया। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद थे।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि निगम की ओर से सेक्टर 6/7 की डिवाइडिंग, सेक्टर-1/2 और सेक्टर-1/6 की मुख्य सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कार्य तीन महीने में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे पर आवश्यकता अनुसार एक किलोमीटर लंबाई के चैनल, ग्रिल, साढ़े तीन किलोमीटर थर्मो प्लास्टिक पेंट, सड़कों का पेच वर्क, साइन बोर्ड आदि लगवाए जाएंगे। शहर के विभिन्न स्थानों पर मुख्य द्वार व चौराहों में फव्वारे, लाइटें भी लगाई जाएंगी।
सड़क किनारों पर बनेंगी फूलों की क्यारियां
मेयर कुलभूषण ने बताया कि सड़कों के किनारों पर रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा रोड बर्म का रंग भी बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में पंचकूला को नंबर वन लाने के लिए भी निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना एवं अभियान तभी सफल होता है जब उसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।