फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Know The Career Opportunities in the field of VFX

इमारत से नहीं, कुर्सी से कूदते हैं एक्टर, अब पंचकूला में भी सीख सकते हैं वीएफएक्स के ये कमाल

Thu, 11 Feb 2021 05:48 PM IST
ajay kumar अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अरविंद बाजपेयी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Know The Career Opportunities in the field of VFX
वीएफएक्स।

ऊंची-ऊंची इमारतों से कूदते अभिनेताओं को आपने जरूर देखा होगा, पर क्या आपको लगता है कि यह एक्टर ऊंची इमारतों से वास्तव में कूदते हैं। जी नहीं, यह कमाल है वीएफएक्स का। अब हॉलीवुड और बॉलीवुड में दिखाई देने वाले वीएफएक्स के एक्सपर्ट पंचकूला में भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


वीएफएक्स यानी विजुअल इफेक्ट में बैकग्राउंड से लेकर हर एंगल बदला जा सकता है। पंचकूला में विजुअल इफेक्ट के जानकार बताते हैं कि विजुअल इफेक्ट बनाने के लिए कंप्यूटर के बड़े सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि फिल्म शूट होने के बाद विजुअल इफेक्ट की आवश्यकता होती है लेकिन ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


पंचकूला के विजुअल इफेक्ट एडिटर अखिल यादव ने बताया कि किसी भी विजुअल इफेक्ट को देने के लिए पहले उसके अनुसार शूटिंग की जाती है। मसलन, एक व्यक्ति को ऊंची इमारत के ऊपर हाथ रखकर खड़ा हुआ दिखाना है तो पहले उस व्यक्ति को क्रोमा (हरे या नीले रंग का पर्दा) के साथ किसी मेज के ऊपर हाथ रखकर खड़ा कर देते हैं। उसके बाद इस इमेज को हटाकर उसकी जगह पर इमारत को फिट कर देते हैं। यही तकनीक इमारत से कूदने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजुअल इफेक्ट की वजह से ही फिल्मों के बजट में कमी आई है। वरना पहले, ज्यादातर फिल्मों में मारधाड़ के सीने के लिए क्रेन और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता था। अब ऐसा नहीं रह गया है। विजुअल इफेक्ट एडिटर रमेश बताते हैं कि कई बड़ी फिल्मों मसलन, रा-वन और क्रिश में भी इसका उपयोग किया गया। 

वीएफएक्स में बड़े एडिटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके माध्यम से किसी भी सीन को भव्यता दी जा सकती है। अखिल ने बताया कि वीएफएक्सके साथ ही सीजीआई भी महत्वपूर्ण होता है। इसके माध्यम से कंप्यूटर ग्राफिक्स इमेज बना ली जाती है। इसके माध्यम से स्पेस को भी तैयार किया जा सकता है और डायनासोर भी।

कैरियर बना वीएफएक्स
अब ज्यादा यूट्यूब वीडियो और फिल्में बनने के कारण वीएफएक्स की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। इसकी वजह से युवाओं को इसमें भी कैरियर नजर आ रहा है। इसी वजह से पंचकूला में करीब पांच ऐसे इंस्टीट्यूट भी खुल गए हैं जो वीएफएक्स की ट्रेनिंग देते हैं।

शानदार हैं कैरियर की राहें
विजुअल इफेक्टस के क्षेत्र में करियर की शानदार राहें हैं। फ्रेशर्स की स्टैंडर्ड सैलरी इसमें 15 हजार रुपये के ऊपर से ही शुरू होती है। जिसमें आगे जाने की संभावना ज्यादा है। इस फील्ड से जुड़ने के लिए प्रोफेशनल कोर्स आवश्यक है। कोर्स के साथ ही प्रैक्टिस से युवा अपनी स्किल्स साल भर में निखार सकते हैं। विजुअल इफेक्ट के तीन माह, छह माह व एक साल के सर्टिफिकेट कोर्स हैं। इसके लिए पंचकूला में दो साल का डिप्लोमा कोर्स भी है। इसमें वीडियो प्रोडक्शन, ग्राफिक्स डिजाइन, मोशन ग्राफिक्स, कैमरा ट्रैकिंग, फिल्म रेस्टोरेशन सिखाया जाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed