फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Keep yourself updated with cyber threats and their remedies: Naravane

साइबर खतरों और उनके उपाए के साथ खुद को अपडेट रखें : नरवणे

Sat, 11 Sep 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Keep yourself updated with cyber threats and their remedies: Naravane
चंडीगढ़। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को चंडीमंदिर में मुख्यालय पश्चिमी कमान का दौरा किया। आधुनिकीकरण उपायों पर प्रकाश डालते हुए नरवणे ने कहा कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी में नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और काउंटर उपायों के साथ खुद को अपडेट रखना चाहिए। साथ ही उत्साह के साथ काम करते हुए किसी भी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ सेना के प्रशिक्षण और ऑपरेशनल संबंधी तमाम मुद्दों पर मंथन किया। सेना प्रमुख ने पश्चिमी कमान के अधिकारियों में जोश भरते हुए उन्हें गर्व के साथ सेवा करने और भारतीय सेना की समृद्ध संस्कृति को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। जनरल नरवणे ने कोविड-19 महामारी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद युद्ध की तत्परता की उच्च स्थिति बनाए रखने में उनकी कार्यप्रणाली और निडर भावना के लिए सराहना की। इस दौरान सेना प्रमुख ने सैनिकों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed