फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JBT Teachers, JBT Teachers protest in panchkula, police stop at housing board chowk in panchkula

सीएम आवास घेरने जा रहे जेबीटी टीचर्स पर चला वाटर कैनन और डंडे

Mon, 11 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Mon, 11 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
JBT Teachers, JBT Teachers protest in panchkula, police stop at housing board chowk in panchkula
जेबीटी टीचरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नियुक्ति की मांग को लेकर नव चयनित जेबीटी टीचर्स ने रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे विधानसभा और सीएम हाउस का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ की ओर मार्च किया। इस दौरान उन्हें पंचकूला और चंडीगढ़ बॉर्डर पर हाउसिंग बोर्ड चौक पर ही रोक लिया गया। टीचर्स को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 
विज्ञापन


टीचर्स रोष प्रदर्शन करते हुए जैसे ही बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें की और डंडों का इस्तेमाल किया। लेकिन इस दौरान किसी को चोट नहीं आई है। गौरतलब है कि नव चयनित जेबीटी टीचर्स नियुक्ति की मांग को लेकर पंचकूला सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर करीब दो माह से धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान जेबीटी महिला टीचर्स की ओर से सर्व खाप पंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दहिया ने कहा कि हरियाणा सरकार एक ओर ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ को लेकर प्रदेश के हर तबके के लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं बीते दो साल से उसी राज्य में बेटियां सड़कों पर उतर कर सरकार से अपने हक की मांग कर रही हैं। इस दौरान उन्हाेंने बताया की हम सरकार के खिलाफ नहीं हैं और न ही देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ हैं, हम तो व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का कहना है कि वह सीएम और शिक्षा मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी मांगों का मेमोरेंडम देंगे। उन्होंने बताया कि 12731 जेबीटी टीचर्स की नियुक्ति के लिए मरते दम तक कोशिश करते रहेंगे और अपनी मांगों के लिए आवाज उठाएंगे। 


उन्होंने बताया की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए सिंगल बेंच की ओर से स्टे हटाने के बावजूद सरकार ने जो नियुक्ति को लेकर वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की ओर से जो वादे किए गए थे, उनको दो साल बाद भी पूरा नहीं किया गया है। स्टे हटने के बाद भी सरकार ने जेबीटी टीचर्स की नियुक्ति को लेकर कोई कदम नहीं उठाया, इस कारण पात्र अध्यापक संघ और 12731 नव चयनित जेबीटी टीचर्स में भारी रोष है। इसको लेकर रविवार को विधानसभा और सीएम हाउस का घेराव करने का फैसला लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed