{"_id":"6a8a0ac4619e32f0b403e2fd","slug":"ishar-nagar-market-submerged-due-to-quarter-of-an-hours-rain-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-140310-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पौने घंटे की बारिश से ईशर नगर बाजार जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पौने घंटे की बारिश से ईशर नगर बाजार जलमग्न
विज्ञापन
ईशर नगर में बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, सड़क पर बाढ़ जैसे हालात
पौने घंटे की तेज बारिश से मुख्य बाजार डूबा, राहगीरों और वाहन चालकों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। ईशर नगर के मुख्य बाजार में शनिवार सुबह करीब आधे से पौने घंटे हुई तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में पूरा बाजार पानी में डूबा नजर आया और सड़क पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर इतना पानी जमा हो गया कि दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरने में दिक्कत हुई। पानी में घुसने के बाद कई दोपहिया वाहनों के बंद होने का खतरा बना रहा। वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को भी इंजन में खराबी आने की आशंका रही। बाजार में जलभराव का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा दिखाई दे रहा है।
दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि ईशर नगर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है और दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहक बाजार में आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अस्थायी समाधान के बजाय जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद बाजार में बाढ़ जैसे हालात बनना चिंता का विषय है।