{"_id":"68c1deb9b6b67d1062091e11","slug":"international-pharma-federation-sent-medicines-for-punjab-flood-victims-panchkula-news-c-87-1-pan1010-126746-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजीं दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजीं दवाइयां
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान और मानवीय संकट को देखते हुए इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन ने जीवनरक्षक दवाइयां भेजी हैं। फेडरेशन के प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने बताया कि लगभग 100 पेटियों में 273 तरह की जीवन रक्षक दवाइयां भेजी गई हैं। यह मदद विशेष रूप से उन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए है, जहां पानी और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। फेडरेशन चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा कि पंजाब की जनता भारी संकट से गुजर रही है और फेडरेशन उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर अमित रावत, विवेक नासा, अजय अग्रवाल, संजय सिन्हा, गुलशन रावत, नीरज गिरी पंकज गोयल , अमित रावत, के.सी. जायसवाल , मनोज निगम, रवी रंजन, विनीत अरोड़ा और वींरेश खन्ना शामिल रहे।