फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions to make special arrangements for the devotees coming to visit Mata on New Year

Panchkula News: नववर्ष पर माता के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश

Sat, 16 Dec 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions to make special arrangements for the devotees coming to visit Mata on New Year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में नववर्ष पर श्रद्धालुओं को दी जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी और भंडारा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं को उचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि नववर्ष पर माता मनसा देवी, काली माता मंदिर कालका में भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।
उन्होंने हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक को गोधाम के पास अस्थाई बस स्टैंड बनाने और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में बसें लगाने के निर्देश दिए। सारवान ने पुलिस उपायुक्त को भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के लिए कतार प्रबंधन, नाके लगाना, असामाजिक तत्वों, जेब कतरों और भिखारियों से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए पुलिस बल की गश्त लगवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को मंदिर के आसपास लगते मार्केट से अतिक्रमण हटाने, सिविल सर्जन पंचकूला को माता मनसा देवी पूजा स्थल पर डाक्टरों ओर पैरामेडिकल स्टाफ, एक एंबुलेंस, अग्निशमन अधिकारी को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन लगाने, यूएचबीवीएन को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को निरंतर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपमंडल अभियंता, एसएमएमडीएसबी को आवश्यकता पड़ने पर टेंट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed