फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Infection increased three times in Panchkula, reached number two in the state, 244 patients were found in tricity

Panchkula News: पंचकूला में तीन गुना बढ़ा संक्रमण, प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंचा, ट्राइसिटी में 244 हुई संख्या

Wed, 12 Apr 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Infection increased three times in Panchkula, reached number two in the state, 244 patients were found in tricity
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। गुरुग्राम के बाद प्रदेश में कोरोना का संक्रमण पंचकूला में तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को 153 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 128 मामले पंचकूला के जबकि 25 मामले अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। गुरुग्राम में 266 लोग संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार पंचकूला संक्रमण के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। सोमवा को 56 लोग संक्रमित मिले थे, मंगलवार को अचानक करीब तीन गुना वृद्धि कर संक्रमण 153 के आंकड़े पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 733 सैंपल लिए हैं। ट्राइसिटी में भी संक्रमण का रफ्तार बढ़ता जा रहा है। 244 नए मामले सामने आए हैं। इसमें मोहाली में 49 जबकि चंडीगढ़ में 42 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। मास्क लगाने के साथ लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 258 हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

तारीख केस
07 81
08 55
09 75
10 56

सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे मरीज
नागरिक अस्पताल में रोजाना तीन हजार मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। यहां मरीजों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं अधिकतर मरीज मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। इससे कोरोना का खतरा अधिक हुआ है। हड्डी रोग की ओपीडी, ईएनटी, आई ओपीडी सहित अन्य जगहों पर मरीज और तीमारदार बिना मास्क आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सख्ती नहीं होने के कारण इन्हें मास्क नहीं मिल रहा है। वहीं अस्पताल के अंदर आने वाले मरीजों के लिए सैनीटाजर की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


मरीजों के लिए 200 बेड होंगे तैयार
पंचकूला में कोरोना के मरीजों के लिए 200 बेड रिजर्व रखे गए हैं। विभाग की ओर से कोरोना के केस बढ़ने पर बेड और वेंटिलेटर की तैयारी की है। इसमें बेड के साथ आईसीयू वार्ड में मिलने वाली सुविधा को भी ठीक किया गया है। अस्पताल में अभी तक तीन मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों अधिकतर हाेम आइसालेशन में रहकर ठीक हो रहे हैं। अस्पताल की तैयारी कोरोना के बढ़ते केसों के लेकर पूरी है। इसके लिए मॉकड्रिल भी की जा चुकी है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed