फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Indradhanush Audotorium,Panchkula,North India, HUDA, SDO HUDA

इंद्रधनुष ऑडिटोरियम की असुविधाएं लगा रही हैं बट्टा

Fri, 12 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Indradhanush Audotorium,Panchkula,North India, HUDA, SDO HUDA
हुडा - फोटो : demo
 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में अब कई दाग लग चुके हैं। नार्थ इंडिया के एकमात्र और शानदार ऑडिटोरियम का बूरा हाल है। टाइल्स उखड़ चुकी हैं, एयर कंडीशन ढंग से काम नहीं करता औैर शौचालय भी गंदा है। यही कारण है कि पंचकूला की शान कहा जाने वाला ऑडिटोरियम बामुश्किल ही बुक होता है। चार्ज के मुताबिक लोगों को यहां सुविधाएं नहीं मिलती। इस ऑडिटोरियम में चार घटे की बुकिंग पर 60 हजार रुपये और 12 घटे की बुकिंग के लिए सवा लाख रुपये चार्ज किए जाते हैं। ऑडिटोरियम बाहर से तो चमकता है लेकिन अंदर की असुविधाएं इस पर बट्टा लगा रही हैं। जब इस संबंध में हुडा के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बजट के  कमी की वजह से इस ऑडिटोरियम का निर्माण के बाद रेनोवेशन नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


सुविधाएं बेहतर हो तो ऑडिटोरियम टैगोर को पछाड़ सकता है
बड़े कार्यक्रमों के लिए ऑडिटोरियम की माग बढ़ती जा रही है, लेकिन किराए के मुताबिक यहां पर लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पाती। इसे निजी हाथों से वापस लेने के बाद विभाग की आमदनी बढ़ गई थी, लेकिन असुविधाओं की वजह से अब आमदनी घट गई है। 2013 में जहां ऑडिटोरियम में प्रतिमाह आठ से नौ कार्यक्रम होते थे वहीं अब कार्यक्रमों की संख्या चार से पांच रह गई है। ऐसे में हुडा को नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन


एक साथ 1250 लोग बैठ सकते हैं 
सेक्टर पांच में बने इद्रधनुष ऑडिटोरियम में एक साथ 1250 से अधिक लोग बैठकर कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकते है। लेकिन अब कुर्सियां भी टूटने लगी हैं। 

कभी था पहली पसंद 
इस ऑडिटोरियम में प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों के अलावा केंद्रीय राजनीति से जुड़े बड़े नाम भी आ चुके हैं। राजनीतिक, धार्मिक, ब्यूटी प्रतियोगिताएं, स्कूलों के वार्षिक समारोह, फिल्म फेयर अवार्ड, विभिन्न सीरियलों के ऑडिशन के लिए आयोजकों की पसंद भी इंद्रधनुष ऑडिटोरियम रहा है, लेकिन असुविधाओं की वजह से अब यह लोगों को नहीं लुभा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स 
इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के निर्माण के बाद एक बार भी इसका रेनोवेशन नहीं हुआ है।  इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। दिल्ली की एक कंपनी ऑडिटोरियम देखकर गई है। जल्द रेनोवेशन कार्य किया जाएगा। 
कैलाश, एसडीओ हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed