फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Indian hockey team won Asia Cup after eight years

Panchkula News: आठ साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने जीता एशिया कप

Wed, 10 Sep 2025 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 10 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Indian hockey team won Asia Cup after eight years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय हॉकी टीम ने आठ साल बाद एशिया कप जीत कर 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया। सोमवार देर रात अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।

इस दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ पंजाब के विभिन्न जिलों से संबंधित 6 खिलाड़ियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाने का फैंसला भी किया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि आठ साल बाद पूर्ण रूप से इतिहास को दोहराया गया और फिर से भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप को अपने नाम किया और भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा उठाया। उन्होंने कहा कि टीम का मकसद अब बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप जीतने का है, जिसको लेकर टीम आने वाले दिनों में दिन मेहनत करेगा। उन्होंने कहा कि उनका पहला काम अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करने का है। इस मौके पर पंजाब हॉकी के कार्यकारी सदस्य गुरमीत सिंह, जीएनडीयू हॉकी कोच जगदेव सिंह, अमृतपाल सिंह मनी, हॉकी कोच बलकार सिंह, इंडिया हॉकी अंपायर अमित शर्मा, हॉकी कोच सलविंदर सिंह, कुलजिंदर सिंह माहली, बलजोत सिंह, हॉकी कोच बलविंदर, अमरीक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed