{"_id":"5d701d738ebc3e01740f4dd4","slug":"inauguration-pkl-office-news-pkl3496181132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांगरी नदी पर 4.75 करोड़ से बने पुल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांगरी नदी पर 4.75 करोड़ से बने पुल का उद्घाटन
विज्ञापन
गांव खेतपुराली में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करते विधायक ज्ञान चंद गुप्ता।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को गांव खेतपुराली, बिल्ला और कनौली गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने खेतपुराली में टांगरी नदी पर चार करोड़ 75 लाख रुपये से निर्मित पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण से बीस गांव के लोगों को रायपुररानी के लिए सुविधाजनक व सीधा मार्ग उपलब्ध होगा।
उन्होंने श्यामटू व कनौली गांव में एक-एक करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक केन्द्रों का उद्घाटन भी किया। साथ ही खेतपुराली से सबीलपुर तक सड़क के नवीनीकरण और गांव बिल्ला में बनाई अनुसूचित जाति की चैपाल का उद्घाटन भी किया। लोगों को संबोधित करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बीते पांच वर्षों में मुख्यमंत्री ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री हरिन्द्र मलिक, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन उमेश सूद, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक शर्मा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष गौतम राणा समेत विभिन्न गांवों के सरपंच और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।