{"_id":"5e7127668ebc3ea4bf18583b","slug":"in-district-court-entered-after-digital-thermometer-passing-panchkula-news-pkl3698768161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अदालत में डिजिटल थर्मामीटर से जांच कर मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अदालत में डिजिटल थर्मामीटर से जांच कर मिला प्रवेश
विज्ञापन
चंडीगढ़ जिला अदालत के बाहर जांच के लिए लगी लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में मंगलवार को डिजिटल थर्मामीटर मशीन से जांच कर ही लोगों को प्रवेश कराया गया। सुबह 10 बजे से जांच के लिए लोगों की लाइन लगी दिखाई दी। इसके अलावा अदालत परिसर में भी लोग मास्क पहने नजर आए।
रोजाना के मुकाबले जिला अदालत में मंगलवार को लोगों की भीड़ कम रही। हालांकि दोपहर में लोग ओर कम हो गए। अदालत में केवल जमानत के मामलों पर ही सुनवाई हुई। बाकी सभी मामलों को अगली तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया। वकील, पुलिस और स्टाफ के लोग मास्क लगाकर काम करते दिखाए दिए। साथ ही क्लाइंट्स भी मास्क लगाकर अदालत में आए।
बार एसोसिएशन के प्रधान एनके नंदा ने बताया कि मंगलवार को चेंबर्स के आसपास और शौचालयों को सैनिटाइज करने के लिए छिड़काव कराया गया है। चेंबर्स के आसपास सैनिटाइजर रखवा दिए हैं। सभी कोर्ट परिसर के अंदर भी सैनिटाइजर रखवा दिए गए हैं। एडवोकेट सुशीला भारद्वाज ने बताया कि यदि किसी जरूरी केस में कोई क्लाइंट नहीं आता तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। उस केस की तिथि को आगे बढ़ा दिया जाएगा। 31 मार्च तक केवल जरूरी मामलों पर ही सुनवाई होगी।
विज्ञापन
एसबीआई बैंककर्मियों ने भी पहना मास्क
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अब बैंककर्मी भी सतर्क हो गए। मंगलवार को सेक्टर-17 स्थित एसबीआई बैंक में भी हर बैंककर्मी मास्क लगाकर काम करता दिखाई दिया। इसके अलावा प्रत्येक टेबल पर सैनिटाइजर भी रखे नजर आए। एक बैंक कर्मचारी बताया कि उन्हें पूरा दिन ग्राहकों से बातचीत कर डील करना होता है। ऐसे में उनके लिए खतरा भी ज्यादा होता है इसलिए उन्होंने मास्क पहनना शुरू कर दिया है।