फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Barwala, there was a dispute over rain water coming in the fields, attacked with sticks and sticks

बरवाला में बरसाती पानी खेतों में आने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से किया हमला

Wed, 21 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
In Barwala, there was a dispute over rain water coming in the fields, attacked with sticks and sticks
बरवाला। भरेली मार्ग पर स्थित सोनू फार्म के नजदीक बरसाती पानी के खेत में घुस जाने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुलविंदर, पवन कुमार व उनका बेटा गुरजेंट व बेटी मनप्रीत बरसात के बाद खेतों में गए थे, जहां पर उनके खेत का बरसाती पानी दूसरे पक्ष के खेतों में उतर गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में आपसी बहस हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के बनारसी जय सिंह टेकाराम सहित अन्य कई लोगों ने उन पर लाठी-डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। उनकी बेटी मनप्रीत ने इस घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर पर तैनात कर्मचारी 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल कुलविंदर, पवन, गुरजेंट व मनप्रीत को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed