फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal temples and shrines should be removed from highways and demand for shifting them to appropriate places

Panchkula News: राजमार्गों से हटें अवैध मंदिर-मजार, उचित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग

Thu, 21 Aug 2025 11:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Illegal temples and shrines should be removed from highways and demand for shifting them to appropriate places
पंचकूला। युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शिवपाल सिंह ने शहर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध रूप से बने धार्मिक संस्थानों को हटाने या उन्हें किसी उचित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर कुछ लोगों ने सड़कों और मुख्य मार्गों पर मंदिर, पीर की मजार और साईं बाबा के मंदिर बनाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। इससे न केवल लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है, बल्कि अक्सर ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की स्थिति भी पैदा हो जाती है। पंचकूला के अंदरूनी मध्यमार्ग पर सेक्टर-11, 16 पर भी ऐसे ही कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की सख्ती से पालना करे जिला प्रशासन
उन्होंने पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता से मांग की है कि जिला प्रशासन ऐसे सभी अवैध धार्मिक स्थलों का सर्वे करवाए और उन्हें किसी सुरक्षित एवं उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जहां से लोगों का दैनिक आवागमन प्रभावित न हो। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए गए हैं, इसलिए जिला प्रशासन को इन आदेशों की सख्ती से पालना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed