{"_id":"6ac6aab4a12e5c50be0a2992","slug":"if-garbage-is-dumped-in-the-open-a-digital-challan-will-be-issued-on-the-spot-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142359-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खुले में कूड़ा फेंका तो मौके पर कटेगा डिजिटल चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खुले में कूड़ा फेंका तो मौके पर कटेगा डिजिटल चालान
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू करने की तैयारी कर ली है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर अब मौके पर ही कार्रवाई होगी। निगम की चार विशेष टीमें शहर में घूमकर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान करेंगी और पीओएस मशीन के जरिए डिजिटल चालान करेंगी। बुधवार को नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने पीओएस मशीनों के साथ टीमों को फील्ड के लिए रवाना किया।
आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि शहर में करीब 75 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। निगम इन स्थानों का सर्वे करवाएगा। शहर में 35 गार्बेज कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं, जहां से रोजाना कूड़ा उठाकर झुरीवाला स्थित प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जाता है। इसके बावजूद बाजारों और खाली प्लॉटों में कचरा फेंके जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि बाजारों में नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन हो रहा है। दुकानदार और रेहड़ी संचालक सड़क या नाले में कचरा डाल रहे हैं। पहले चरण में बाजारों और मुख्य सड़कों पर निगरानी की जाएगी। चारों टीमें कल से फील्ड में सक्रिय होंगी और चालान की राशि डिजिटल माध्यम से मौके पर ही वसूली जाएगी।
विज्ञापन
कोट
नगर निगम का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की आदत में सुधार लाना है। शहरवासियों से अपील की जाती है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित कलेक्शन सेंटर या डोर-टू-डोर कलेक्शन गाड़ी में ही डालें, ताकि पंचकूला को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।- विनय कुमार, निगम आयुक्त