फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If companies buy grain, the market will be closed, the agent will be ruined

कंपनियां अनाज खरीदेंगी तो मंडी हो जाएगी बंद, आढ़ती हो जाएगा बर्बाद

Sun, 06 Sep 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
If companies buy grain, the market will be closed, the agent will be ruined
पंचकूला। व्यापारी प्रतिनिधियों की एक बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारी, किसान, मजदूर, अनाज, फल व सब्जी के आढ़तियों की समस्याओं पर विचार किया। केंद्र सरकार द्वारा तीन नए अध्यादेश लाने की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए अध्यादेश पूरी तरह देश के व्यापारी और किसान विरोधी हैं। सरकार ने अध्यादेश वापस नहीं लिया तो अक्तूबर माह से पूरे देश की मंडियां हड़ताल पर चली जाएंगी। इससे देश का किसान और आढ़ती बर्बाद हो जाएगा। नए फरमान में बड़ी-बड़ी कंपनियों को गांव और खेतों में ही एडवांस अनाज खरीदने की इजाजत देने और मंडी में अनाज आने पर मार्केट फीस लगाने और मंडी के बाहर अनाज बेचने पर मार्केट फीस हटाने के फैसले से मंडियां बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

अध्यादेश में कहीं भी नहीं लिखा कि प्राइवेट कंपनियां किसान की फसल एमएसपी दामों से कम पर नहीं खरीदेंगी। इससे साफ है कि केंद्र सरकार की नियत में खोट है और वह एमएसपी पर फसल खरीदने का कानून खत्म करना चाहती है। बैठक में जींद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, अंबाला प्रधान निरू बढ़ेरा, प्रदेश उपप्रधान केवल खरबंदा यमुनानगर, प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार गोयल, प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता कैथल, हरियाणा कॉटन एसोसिएशन प्रधान सुशील गुप्ता, सिरसा प्रधान हीरा लाल शर्मा, टोहाना प्रधान राजेन्द्र ठकराल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल हिसार, प्रदेश सचिव कृष्ण गोयल पंचकूला आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed